इसके बाद एक्टर बनारस स्थित अशोका इंस्टीट्यूट गए जहां अपनी फिल्म का प्रचार किया. इससे पहले 2006 में आई फिल्म 'डॉन' में भी एक्टर ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया था, लेकिन बनारस की धरती पर जा कर उस पान को खाने का मजा ही कुछ और होता है. इसलिए बनारस पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले पान से अपना मुंह मीठा किया और फिर अपनी फिल्म का प्रचार किया.
2/7
शाहरुख ने फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली को भी अपना पसंदीदा बनारसी पान खिलाया.
3/7
इम्तियाज अली की तरफ से निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी मुंडे हैरी की भूमिका में नजर आएंगे और यह फिल्म चार अगस्त को देशभर में रिलीज होगी.
4/7
तस्वीर में आप शाहरुख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को देख सकते हैं.
5/7
बनारस पहुंचने के बाद पान के शौकीन शाहरुख ने अपने लिए पान मंगाया, साथ ही अपनी टीम को भी बनारसी पान खाने के लिए कहा.
6/7
शाहरुख ने अपनी को-एक्ट्रेस को बनारसी पान खिलाया.
7/7
एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के सिलसिले में सोमवार को बनारस पहुंचे.