महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया. द रॉयल फैमली ने ट्वीट कर बताया कि विंड्सर कासल में उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू (Corfu) के ग्रीक द्वीप पर हुआ था. फरवरी के महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया. बाद में मार्च के महीने में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99) को अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
2/6
1937 में वो पहली बार राजकुमारी एलिज़ाबेथ से मिले और फिर दोनों के बीच पत्रों से बातचीत शुरू हो गया. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने नौसेना की भूमघ्य और प्रशांत टुकड़ियों में अपनी सेवाएं दीं थीं.
3/6
प्रिंस फिलिप ग्लुक्सबर्ग राजघराने के सदस्य थे. उनका जन्म यूनानी और डैनिश राज परिवारों में हुआ था. बाल्यावस्था के दौरान ही उनके परिवार को देश से निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद 18 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप ब्रिटिश शाही नौसेना में शमिल हो गये.
4/6
अगस्त 2017 में 96 वर्ष की आयु में, राजकुमार फिलिप बकिंघम पैलेस के अनुसार, "रानी के पूर्ण समर्थन" के साथ आधिकारिक शाही कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हुए.
5/6
अपने आधिकारिक रिटायरमेंट के बाद भी, राजकुमार फिलिप रविवार के कार्यक्रमों में क्वीन एलिजाबेथ के साथ दिखाई दिए. प्रिंस फिलिप और क्वीन एलिजाबेथ ने 1947 में शादी की और 20 नवंबर, 2020 को अपनी 73 वीं शादी की सालगिरह मनाई.
6/6
युद्धोपरांत, जॉर्ज षष्टम ने फिलिप को अपनी बेटी एलिज़ाबेथ से विवाह की अनुमती दे दी. 20 नवंबर 1949 में उन्होंने एलिज़ाबेथ से शादी कर ली. शादी से पहले महाराजा जॉर्ज षष्टम ने उन्हें ब्रिटिश शाही पदवियों से सम्मानित किया. एडिनबर्ग के ड्यूक को उनके कार्यकाल के दौरान देश के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजघराने के सबसे मेहनती सदस्यों में से एक के रूप में जाना जाता था.