एक्सप्लोरर

PHOTOS: योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

CM_Yogi_(46)

1/8
Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया. वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे शपथ लेंगे.

2/8
पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया. बीजेपी विधायक दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने रजामंदी दे दी.

3/8
इसके बाद योगी ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई.

4/8
योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित होना है.

5/8
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाए रख सकती है. सूत्रों ने बताया कि तक़रीबन 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं. पार्टी में कई लोगों का मानना है कि बीजेपी श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनाएगी. सूत्रों ने कहा कि दो पूर्व अधिकारी असीम अरूण और राजेश्वर सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है.

6/8
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज पार्टी ने मुझे फिर से जिम्मेदारी दी है. मैं फिर से वचन देता हूं कि हम बिना डिगे, बिना थके, बिना रुके प्रधानमंत्री के विजन (दृष्टिकोण) के अनुरूप उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को जनार्दन (भगवान) मानकर उनकी सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ समर्पित भाव से काम करेंगे. हमारा पूरा विधायक दल इस अभियान का साक्षी बने और एक टीम के साथ तौर पर काम करता दिखे.
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज पार्टी ने मुझे फिर से जिम्मेदारी दी है. मैं फिर से वचन देता हूं कि हम बिना डिगे, बिना थके, बिना रुके प्रधानमंत्री के विजन (दृष्टिकोण) के अनुरूप उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को जनार्दन (भगवान) मानकर उनकी सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ समर्पित भाव से काम करेंगे. हमारा पूरा विधायक दल इस अभियान का साक्षी बने और एक टीम के साथ तौर पर काम करता दिखे."
7/8
योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री पांच साल तक काम करे और फिर वह पार्टी दोबारा सत्ता में आ जाए. यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व से. तमाम दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत की सरकार के रूप में आज हमने सबके सामने प्रस्तुत किया है.
योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री पांच साल तक काम करे और फिर वह पार्टी दोबारा सत्ता में आ जाए. यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व से. तमाम दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत की सरकार के रूप में आज हमने सबके सामने प्रस्तुत किया है."
8/8
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पार्टी ने 2017 में मुझ पर विश्वास किया था. तब मैं विधायक भी नहीं था. एक सामान्य सांसद था. मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था. हम तो अनगढ़ लोग थे. हमें कोई जानकारी नहीं थी. एक सांसद अपनी बात संसद में रख सकता है लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था कैसे संभालना है, बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक कैसे पहुंचाया जाए यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस दिशा में मुझे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का एक अभिभावक के तौर पर मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहा.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पार्टी ने 2017 में मुझ पर विश्वास किया था. तब मैं विधायक भी नहीं था. एक सामान्य सांसद था. मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था. हम तो अनगढ़ लोग थे. हमें कोई जानकारी नहीं थी. एक सांसद अपनी बात संसद में रख सकता है लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था कैसे संभालना है, बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक कैसे पहुंचाया जाए यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस दिशा में मुझे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का एक अभिभावक के तौर पर मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहा."

इंडिया फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget