एक्सप्लोरर
Uma Bharti: 'कहां हैं उमा भारती, लोकेशन बताओ?', PAK-दुबई से आए फोन कॉल्स तो मच गया हड़कंप!
Uma Bharti Latest News: बीजेपी की नेता उमा भारती फिलहाल 65 साल की हैं. वह मध्य प्रदेश की सीएम रह चुकी हैं और उन्होंने केंद्र सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीनियर नेता उमा भारती के सुरक्षा अफसर के पास पाकिस्तान और दुबई से कुछ फोन कॉल्स आए हैं.
1/7

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलर्स ने सुरक्षा अधिकारी से बीजेपी नेता की लोकेशन के बारे में बार-बार पूछा.
2/7

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम रहीं उमा भारती के ऑफिस की ओर से बयान में कहा गया कि सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को फोन आए.
3/7

कॉलर्स ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि वे पूछताछ के लिए बीजेपी की उमा भारती की लोकेशन जानना चाहते हैं.
4/7

'ट्रूकॉलर' ऐप से नंबर का पता लगाया गया तो पता चला कि एक पाकिस्तान के एम. हुसैन का है और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास का है.
5/7

दोनों नंबर के बाहरी होने की पुष्टि के बाद अफसर ने इसकी पूरी जानकारी पुलिस महानिदेशक के साथ एडीजी इंटेलीजेंस को भेज दी है.
6/7

हिंदूवादी और बेहद आक्रामक छवि वाली बीजेपी नेता उमा भारती लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बहुत ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आई थीं.
7/7

अयोध्या में बाबरी ढांचा ढाए जाने वालों की सूची में उमा भारती का नाम सबसे आगे चर्चा में रहा. वे बयानों के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं.
Published at : 12 Jun 2024 07:23 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























