एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों के साथ 'ब्रेकफास्ट' बैठक के बाद साइकिल पर सवार होकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, तस्वीरों में देखें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

1/7
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मामले पर मंगलवार को बैठक की जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने और दबाव बनाने के लिए वे एकजुट होकर साझा रणनीति पर काम करेंगे. इस बैठक में महंगाई और किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

2/7
राहुल गांधी के न्योते पर कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर मिले. हालांकि इसमें आमंत्रित पार्टियों में बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भाग नहीं भाग लिया. बैठक में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश एवं कई सांसद, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, शिवसेना नेता संजय राउत, राजद के मनोज झा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल समेत 15 दलों के नेता शामिल हुए.

3/7
राहुल गांधी ने बैठक में कहा, ‘‘आप लोगों को आमंत्रित करने का एकमात्र मकसद था कि हमें एकजुट होना चाहिए. जितना ही ये आवाज एकजुट होगी, उतना ही शक्तिशाली होगी और भाजपा एवं आरएसएस के लिए इसे दबाना उतना ही मुश्किल होगा.’’  उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘हमें एकजुटता की बुनियाद को याद रखना चाहिए.’’ सूत्रों का कहना है कि नाश्ते पर हुई इस बैठक में कुल 17 पार्टियों को न्यौता दिया गया था, लेकिन बसपा और आम आदमी पार्टी के नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

4/7
बैठक के बाद राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता महंगाई का विरोध करते हुए साइकिल से संसद पहुंचे. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विपक्षी नेताओं की बैठक 2024 की एक तस्वीर है.  उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में सभी दलों ने जो एकजुटता दिखाई, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। इस बैठक में बहुत ज्यादा समन्वय और सौहार्द दिखा. जो लोग बांटना और बरगलाना चाहते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पेगासस, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर हम एकजुट रहेंगे.’’

5/7
सिंघवी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार किसी की नहीं सुन रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी और महंगाई दोनों देश के लिए हानिकारक हो गए हैं. मोदी और महंगाई देश की जीडीपी को छोड़ कर ‘जीडीपी’ (गैस, पेट्रोल, डीजल) के घोड़े के सवार पर है.’’

6/7
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ नाश्ते पर ऐसे समय बैठक की है जब पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था. लेकिन, अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है.

7/7
विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है.

इंडिया फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान

वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

'मां से पूछो ...',  BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

Embed widget