एक्सप्लोरर
IN PIcs: तस्वीरों में देखिए इस हफ्ते का भारत
India This Week: भारत के लिए यह हफ्ता काफी खास रहा. इस सप्ताह के दौरान कई बड़ी घटनाएं हुईं जिनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर खासा प्रभाव पड़ा. आइए जानते हैं कि क्या हैं इस हफ्ते की बड़ी झलकियां
इस हफ्ते का भारत
1/10

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रासी ने सोमवार (23 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की.
2/10

मुंबई के कांदिवली इलाके की एक बिल्डिंग में सोमवार (23 अक्टूबर) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.
3/10

दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन यानी दशहरा पर मंगलवार (24 अक्टूबर) को माता की विदाई से पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई.
4/10

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर मंगलवार (24 अक्टूबर) को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की.
5/10

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (25 अक्टूबर) को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की.
6/10

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार (25 अक्टूबर) को कैंट जंक्शन पर एक मालगाड़ी डिरेल हो गई, जिसके बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.
7/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित निलवंडे बांध का जल पूजन किया और बांध के बाएं किनारे के नहर नेटवर्क का उद्घाटन किया.
8/10

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार (26 अक्टूबर) को अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे.
9/10

बीजेपी ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को अहमदाबाद में मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत अमृत तिरंगा यात्रा निकाली.
10/10

पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को बांद्रा और गोरेगांव स्टेशन के बीच छठी लाइन शुरू करने के प्रयासों के चलते 5 नवंबर तक मुंबई में 2,500 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाओं को कैंसिल करने का एलान किया.
Published at : 28 Oct 2023 08:09 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























