प्रधानमंत्री ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वाषिर्क 104वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया और फिर सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे.
2/5
पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारम्परिक रिवाज से उनकी अगुवाई की और उन्हें मुख्य दरवाजे से मंदिर के गर्भगृह में ले गए.
3/5
पूजा के बाद प्रधानमंत्री को पवित्र सिल्क कपड़े से सम्मानित किया गया और मंदिर के रंग मंडपम में उन्हें ‘लड्डू’ प्रसादम दिया गया.
4/5
मेादी ने मंदिर के अंदर पवित्र स्वर्ण वेदिका और पवित्र स्वर्ण ध्वजस्तंभ पर पूजा की. वह करीब 20 मिनट मंदिर में रहे. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने दूसरी बार मंदिर में पूजा अर्चना की. इससे पहले पिछले वर्ष 22 अक्तूबर को वह मंदिर में आए थे.
5/5
पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरूमाला के नजदीक भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना की पीएम के साथ मंदिर के शीर्ष अधिकारी भी थे. प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर तिरूपति और तिरूमाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.