एक्सप्लोरर
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऐसे रखते हैं खुद को फिट, ये है डाइट से लेकर फिटनेस रूटीन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर बेहद सजग हैं. ये कपल अल्कलाइन फूड, भरपूर पानी, हल्दी-अदरक वाली चाय और समय पर नींद लेकर खुद को फिट रखता है.
18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली का सपना पूरा हुआ हैं. आरसीबी ने 18 साल बाद पंजाब को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत पर विराट कोहली का जश्न मनाने का अंदाज हर किसी के दिल को छू गया.
1/7

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने इसका श्रेय अनुष्का शर्मा को भी दिया है. विराट ने कहा था कि इस लड़ाई के लिए अनुष्का हर कदम पर उनके साथ खड़ी थी.
2/7

वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपने मजेदार वीडियोज और प्यारी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं. ऐसे में चलिए आज आपको इस पावर कपल के हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं कि कैसे यह कपल खुद को फिट रखता है.
3/7

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में विराट और अनुष्का ने अपनी लाइफस्टाइल को लेकर खुलकर चर्चा की थी. अनुष्का और विराट दोनों का मानना है कि वे किसी सख्त डाइट को फॉलो नहीं करते हैं. बल्कि उन्होंने हमेशा से एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाया है. अनुष्का ने इंटरव्यू में बताया था कि हम डाइट में विश्वास नहीं करते, हम सिर्फ एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं, जो हमेशा से हमारी आदत रही है.
4/7

विराट और अनुष्का का फोकस अपनी फिटनेस को लेकर ऐसे फूड्स पर रहता है, जो शरीर को हल्का रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. विराट और अनुष्का ज्यादातर एल्काइन फूड खाते हैं. इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, खट्टे फल, सी वेज, अदरक, लहसुन, प्याज और नट्स आदि शामिल होते हैं.
5/7

एक इंटरव्यू में अनुष्का बताती हैं कि कोरोना के समय से ही वह और विराट इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज सुबह अदरक, हल्दी और काली मिर्च वाली चाय भी पीते हैं. इसके साथ ही वह कहती हैं कि वे खूब पानी पीने की कोशिश करते हैं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.
6/7

अनुष्का विराट को लेकर यह भी बताती हैं कि विराट अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर बेहद डिसिप्लिन में रहते हैं. हर सुबह वह बिना चूके कार्डियो करते हैं और क्रिकेट प्रैक्टिस भी करते हैं. साथ ही उनकी डाइट बहुत क्लीन होती है.
7/7

अनुष्का ने विराट और अपनी फिटनेस को लेकर बताया कि उन दोनों के ही लिए नींद सबसे जरूरी चीज है. वो हमेशा कोशिश करते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले. उनका मानना है कि यही आपकी परफॉर्मेंस और एनर्जी के लिए सबसे अहम है.
Published at : 04 Jun 2025 01:11 PM (IST)
और देखें























