एक्सप्लोरर
Sawan Mehndi Design: त्यौहार का रंग हाथों पर चढ़ाएं, देखिए सावन के लिए सिंपल अरबी मेहंदी के ये 6 डिजाइन्स
Sawan 2025 Mehndi Design: सावन के त्यौहारों में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन सरल और कम समय में लगने वाले खूबसूरत अरबी मेहंदी डिजाइनों के साथ.
सावन स्पेशल: फैशनेबल मेहंदी डिजाइन
1/6

बेल-पैटर्न : इस डिजाइन में एक बेल स्टाइल में फूल और पत्तियों का पैटर्न हाथ की उंगलियों से हथेली तक फैला होता है. यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं.
2/6

अर्धचंद्राकार: सावन के चांद से प्रेरित यह डिजाइन आधे चांद के आकार में हथेली पर बनाया जाता है, जिसमें चारों ओर फूल और डॉट्स की सजावट होती है. यह स्टाइल सिंपल होने के बावजूद हाथों को खूबसूरती देता है.
3/6

फिंगर-टिप हाईलाइट: अगर आप जल्दी में हैं, लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो उंगलियों को सजाने वाली यह अरबी मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है. इसमें उंगलियों के सिरों पर डिटेलिंग होती है और हथेली खाली रहती है.
4/6

फ्लावर डिजाइन: इस डिजाइन में मेहंदी से हथेली पर जालीनुमा पैटर्न बनाया जाता है और उसके बीच फूलों की आकृति. सावन की रौनक के साथ यह डिजाइन भी सबका ध्यान खींचता है.
5/6

फिंगर से कलाई तक: पारंपरिक और एलिगेंट लुक देने वाला यह डिजाइन हाथ की पीठ पर उंगलियों से कलाई तक चलता है. इसमें मोटी-मोटी लाइनें, पत्ते और फूलों का अरबी पैटर्न होता है, जो सिंपल होने के बावजूद खास दिखता है.
6/6

दिल की आकृति: त्यौहारों में दिलों से जुड़ाव तो होता ही है, क्यों न मेहंदी में भी इसे उतारा जाए? इस डिजाइन में हथेली के बीच में दिल का पैटर्न होता है और उसके चारों ओर हल्के अरबी स्टाइल के फूल-पत्ते.
Published at : 01 Jul 2025 02:02 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट























