एक्सप्लोरर
अनुपमा से अनुज तक हैं करोड़ों के मालिक, जानें रुपाली गांगुली से लेकर गौरव खन्ना तक की नेटवर्थ
Anupama Star Cast Networth: टीवी का पॉपुलर सीरियल है अनुपमा. अनुज कपाड़िया, राही और प्रेम से लेकर काव्या की कितनी है नेटवर्थ. जानिए यहां.
अनुपमा आज टीवी के पॉपुलर शोज में शुमार है. इस सीरियल में स्टार कास्ट ने भी दमदार परफॉर्मेंस से ऑडिएंस को इंप्रेस किया है. 5 साल से टीवी पर राज कर रहे इस सीरियल में कई किरदारों की एंट्री हुई और उन्होंने ऑडिएंस के दिल में अपनी छाप छोड़ दी. जानिए अनुपमा के स्टार कास्ट की कितनी है नेटवर्थ.
1/7

शो की लीड रूपाली गांगुली सीरियल में अनुपमा के किरदार में ही नजर आती हैं. अनुपमा बन वो ऑडिएंस के दिलों में राज करती हैं. सीरियल में मिडिल क्लास वुमन अनुपमा असल जिंदगी में करोड़ों की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 20 से 25 करोड़ रुपए है. एक्ट्रेस हर एक एपिसोड के लिए 3–3.5 लाख रुपए चार्ज करती हैं.
2/7

अद्रिजा रॉय शो में राही के किरदार में नजर आती हैं. राही अनुपमा और अनुज की बेटी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लगभग 2.5 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं.
3/7

गौरव खन्ना ने अनुपमा में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले किया था. फैंस के दिल में उन्होंने अपनी गहरी जगह बनाई है. हालांकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है लेकिन फैंस उनके कमबैक का वेट कर रहे हैं. शो की तरह ही असल जिंदगी में भी वो करोड़पति हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना के पास 7.5 करोड़ की कुल संपत्ति है.
4/7

सुधांशु पांडे ने अनुपमा में वनराज शाह का कैरेक्टर प्ले किया था. उनके इस कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया था. लेकिन अब उन्होंने भी शो से एग्जिट कर लिया है. उनका कैरेक्टर इतना पावरफुल था कि ऑडिएंस उनकी वापसी की कामना आज भी करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के पास 21–25 करोड़ की संपत्ति है. कथित तौर पर वो 50 हजार से 1 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं.
5/7

शिवम खजुरिया को अनुपमा में प्रेम कोठारी के रोल में देखा गया है. वो अनुपमा के दामाद और राही के पति हैं. अपने चार्मिंग लुक और एक्टिंग स्किल्स से ऑडिएंस के दिल में वो अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. एक्टर 2.5 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं.
6/7

निधि शाह ने अनुपमा में किंजल का किरदार निभाया था. उनकी मासूमियत ने सभी के दिल पे कब्जा किया था. लीप के बाद निधि शाह ने भी शो को गुडबाय कह दिया है. इसके बाद निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बात करें उनकी नेटवर्थ की तो एक्ट्रेस भी 7 से 10 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
7/7

मदालसा शर्मा ने काव्या का रोल अदा किया था. पहले विलेन बन और बाद में पॉजिटिव कैरेक्टर के रूप में नजर आई थीं मदालसा शर्मा. उनके दोनों ही किरदारों को बहुत पसंद किया गया था. बात करें उनके नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर उनके पास 14–20 करोड़ की कुल संपत्ति है. अनुपमा में प्रति एपिसोड का एक्ट्रेस 30 हजार रुपए चार्ज करती थीं.
Published at : 24 Jun 2025 01:23 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
























