हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीटेलीविजनDevoleena Bhattacharjee: भाई की शादी में देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिखाया जलवा, मेखला चादर पहन फैंस को बनाया दीवाना
Devoleena Bhattacharjee: भाई की शादी में देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिखाया जलवा, मेखला चादर पहन फैंस को बनाया दीवाना
Written By : ABP Live | Updated at : 12 Jul 2022 10:02 AM (IST)
देवोलीना भट्टाचार्जी
1/9
‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के भाई अंदीप हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए.
2/9
देवोलीना के भाई अंदीप ने असम में अपने होम टाउन में शादी की, जहां एक्ट्रेस भी अपने काम से ब्रेक लेकर पहुंचीं.
3/9
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने भाई की शादी से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है.
4/9
एक तस्वीर में नए-नवेले जोड़े यानी देवोलीना के भाई अंदीप और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं. दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहने थे.
5/9
तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी को अपनी मां और असम में रहने वाले सभी रिश्तेदार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.
6/9
देवोलीना के भाई और भाभी व मां समेत उनका पूरा परिवार असमिया लुक में काफी प्यारा लग रहा था. हालांकि, ये एक्ट्रेस का लुक था, जिसने एक बार फिर उनके फैंस को दीवाना बना दिया.
7/9
देवोलीना भट्टाचार्जी ने मूंगा रेशम से बने मेखला चादर (Mekhela chador) पहने हुए देखा जा सकता है.
8/9
बता दें कि, मेखला चादर असमिया साड़ी को कहा जाता है. देवोलीना कई बार मेखला चादर को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं. वह बिग बॉस में भी इसे पहनी नजर आई थीं.
9/9
भाई की शादी में देवोलीना ने मेखला चादर साड़ी को ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी से स्टाइल किया था. पार्टेड हेयर को बालों में गुथ लिया था और सिंपली वह खूबसूरत लग रही थीं.