एक्सप्लोरर
कभी बालों को संवारा, कभी गाल पर किया किस, संगीत सेरेमनी में अपने होने वाले दूल्हे दीपक संग रोमांटिक हुईं आरती सिंह, देखें तस्वीरें
Arti Singh Wedding: गोविंदा की भांजी आरती सिंह की प्री वेडिंग के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. हल्दी फंक्शन के बाद बीती रात आरती की ग्रैंड संगीत सेरेमनी हुई. इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.
कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह की संगीत सेरेमनी भी काफी धूमधाम के साथ होस्ट की गईं. इस दौरान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली आरती सिंह अपने होने वाले दूल्हे राजा दीपक चौहान पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आईं.
1/8

आरती सिंह अपने सपनों के राजकुमार दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. फिलहाल एक्ट्रेस के प्री वेंडिंग फंक्शनंस चल रहे हैं. बीती रात आरती सिंह की संगीत सेरेमनी का फंक्शन था.
2/8

आरती सिंह और दीपक चौहान के संगीत फंक्शन की शानदार तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. तस्वीरों में जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले कपल के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है.
3/8

अपने संगीत फंक्शन में आरती और दीपक ने एथनिक लुक कैरी किया था. इस दौरान होने वाली दुल्हनिया आरती ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर का हैवी लहंगा पहना था. इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी थी और हाथों में कलरफुल चूड़ियां भी पहनी हुई थीं. आरती अपने संगीत फंक्शन में बला की खूबसूरत लग रही थीं. वहीं उनके मंगेतर दीपक ने धोती-कुर्ता पहना था. दोनों इस लुक में काफी शानदार लग रहे थे.
4/8

अपने संगीत फंक्शन में आरती अपने मंगेतर संग खूब मस्ती करती दिखीं. इस तस्वीर में वे अपने होने वाले पति के बाल संवारती नजर आ रही हैं.
5/8

संगीत फंक्शन में आरती अपने होने वाले मियां दीपक संग रोमांटिक होती हुई भी नजर आईं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने मंगेतर के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं.
6/8

इसके बाद दीपक चौहान भी अपनी होने वाली दुल्हनिया आरती सिंह पर प्यार लुटाते हुए नजर आए.
7/8

इस तस्वीर में दीपक चौहान आरती सिंह के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं. कपल की संगीत फंक्शन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
8/8

आरती सिंह और दीपक चौहान ने पैप्स के लिए भी जमकर पोज दिए. बता दें कि एक्ट्रेस 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंध जाएंगीं.
Published at : 24 Apr 2024 07:01 AM (IST)
और देखें
























