हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनSuriya Sivakumar Net Worth: 250 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Jai Bhim स्टार Suriya, एक फिल्म की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Suriya Sivakumar Net Worth: 250 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Jai Bhim स्टार Suriya, एक फिल्म की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Written By : ABP Live | Updated at : 20 Jan 2022 07:28 AM (IST)
सूर्या
1/7
साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) के चाहने वाले न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत हैं. 'भीम' (Bhim) स्टार सूर्या इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान रखते हैं. सूर्या रियल लाइफ में एक राजकुमार की जिंदगी जीते हैं. इनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल में शानदार बंगला, महंगी गाड़ियां समेत कई बेशकीमती चीजें शुमार हैं.
2/7
साल 1975 में जन्मे सूर्या ने साल 1997 में आई थ्रिलर फिल्म ‘Nerrukku Ner’ से ग्लैमर जगत में डेब्यू किया था. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी.
3/7
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ सुपरस्टार सूर्या हर फिल्म के 25-30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
4/7
एक्टर सूर्या की कमाई का मुख्य जरिया ना सिर्फ उनकी फिल्में हैं बल्कि प्रोडक्शन हाउस 2 डी एंटरटेनमेंट, टीवी होस्टिंग और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट भी इनकम सोर्स में इसमें शामिल है.
5/7
सूर्या की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.
6/7
सुपरस्टार सूर्या गाड़ियों के भी बड़े शौकिन हैं यही वजह है कि एक्टर के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है.
7/7
जिसमें टोयोटा की फॉर्च्यूनर, जागुआर एक्सऍफ, ऑडी ऐ 7, मर्सिडीज बेंज एम.एल क्लास और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कार शामिल हैं.