हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनDilip Kumar Love Story: मधुबाला और दिलीप कुमार ने तोड़ी थीं प्यार की सारी हदें, कोर्ट तक पहुंच गई थी बात
Dilip Kumar Love Story: मधुबाला और दिलीप कुमार ने तोड़ी थीं प्यार की सारी हदें, कोर्ट तक पहुंच गई थी बात
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 07 Jul 2021 10:14 AM (IST)
मधुबाला - दिलीप कुमार
1/6
बॉलीवुड के सबसे मशहूर सुपरस्टार्स में शामिल रहे दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 98 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का अस्पताल में निधन हो गया. दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत की वजह से 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन सुबह साढ़े सात बजे दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली. दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो की कैमिस्ट्री को लेकर उन्हें बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में गिना जाता था. लेकिन सायरा बानो से पहले दिलीप कुमार की शादी मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला से होते-होते रह गई थी. अक्सर ऐसा कहा जाता रहा है कि दिलीप और मधुबाला की शादी एक्ट्रेस के पिता की वजह से नहीं हो सकी. लेकिन ये शादी क्यों नहीं हो सकी, इसका जिक्र दिलीप कुमार ने खुद अपनी ऑटोबायोग्राफी (द सब्सटेंस एंड द शैडो) में किया था.
2/6
दरअसल, मधुबाला के पिता एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे और उनका मानना था कि शादी के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला जैसे दो बड़े सितारे उनके बैनर के नीचे आ जाएंगे. हालांकि, दिलीप कुमार का साफ कहना था कि उनके काम करने का अंदाज अलग है. कहते हैं इस बात को लेकर मधुबाला के पिता और दिलीप कुमार के बीच विवाद भी हुआ था.
3/6
बहरहाल, दिलीप कुमार ने एक दिन मधुबाला से शादी करने की बात कही लेकिन वो नहीं मानीं, कहते हैं कि दिलीप कुमार ने उनसे कहा भी कि यदि तुम आज ना आई तो हम फिर कभी नहीं मिलेंगे लेकिन मधुबाला नहीं आई.
4/6
इस बीच फिल्म ‘नया दौर’ की शूटिंग चल रही थी, जिसमें मधुबाला और दिलीप कुमार स्टार थे. फिल्म का काफी हिस्सा शूट हो चुका था और कुछ हिस्सा भोपाल में शूट होना था. लेकिन कहते हैं मधुबाला के पिता ने उन्हें भोपाल भेजने से मना कर दिया था.
5/6
इसके बाद फिल्म नया दौर के निर्माता बीआर चोपड़ा ने मधुबाला पर केस कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार ने कोर्ट में यह माना था कि वह मधुबाला से बेहद प्यार करते हैं लेकिन गवाही उन्होंने बीआर चोपड़ा के पक्ष में दी थी.
6/6
इस घटना के बाद मधुबाला और दिलीप साहब के रिश्तों में दरार पैदा हो गई थी. खबरों की मानें तो इस घटना के बाद यह जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गई थी.