इसी दौरान दोनों की शादी की खबरें उड़ा दी गईं. कहा गया कि दोनों ने चोरी-छुपे शादी कर ली थी. इन खबरों पर रेखा ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन संजय दत्त ने इन्हें नकारते हुए कहा था कि रेखा से उनकी शादी नहीं हुई है.
2/6
ड्रग्स की लत और निजी जिंदगी की उथल-पुथल से परेशान संजय का फ़िल्मी करियर भी डांवाडोल था क्योंकि उनकी फ़िल्में लगातार पिट रही थीं इसलिए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा ने उन्हें इस दौर से बाहर निकालने का जिम्मा उठाया था.
3/6
संजय ने 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान' में रेखा के साथ काम किया था और यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों को हवा मिली. कहा जाता है कि इस दौरान संजय ड्रग्स के चंगुल में बुरी तरह फंसे हुए थे.
4/6
अमिताभ बच्चन से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड के एक और अभिनेता के साथ रेखा के अफेयर की खबरें उड़ी थीं. ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त थे.
5/6
रेखा का सबसे चर्चित अफेयर यूं तो अमिताभ बच्चन के साथ ही रहा लेकिन कई अभिनेताओं के साथ भी उनके कथित अफेयर की खबरें खूब उड़ीं. हालांकि इन खबरों पर कभी रेखा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप अपना काम करती रहीं.
6/6
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपने बेहतरीन फ़िल्मी करियर और एक्टिंग स्किल्स के लिए मशहूर तो हैं ही लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है.