हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनBollywood Stars Fees: सलमान खान से शिल्पा शेट्टी तक, रियलिटी शोज से करोड़ों में कमाई करते हैं ये स्टार्स
Bollywood Stars Fees: सलमान खान से शिल्पा शेट्टी तक, रियलिटी शोज से करोड़ों में कमाई करते हैं ये स्टार्स
Written By : ABP Live | Updated at : 24 May 2022 09:19 PM (IST)
रियलिटी शोज बॉलीवुड स्टार्स फीस
1/6
बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक फिल्म से ही करोड़ो रुपये की कमाई कर लेते हैं. इसके बावजूद बड़े पर्दे पर पैर जमाने के बाद वह छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा कायम रखने में बरकरार रहते हैं. कुल मिलाकर उन्हें दोनों तरफ से मोटी कमाई करने का मौका बराबर मिलता है. ऐसे में जानते हैं उन्हीं सेलेब्स के नाम जो रियलिटी शो जज करने के बदले भारी भरकम फीस लेते हैं.
2/6
बिग बॉस के अब तक 15 सीजन्स आ चुके हैं. इस शो के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं. वहीं हर सीजन के लिए एक्टर की फीस भी इजाफे के साथ बदलती है. सीजन 13 से उन्होंने 200 करोड़ चार्ज किए थे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वें सीजन के दौरान केवल एक दिन के शूट के लिए उन्होंने 11 करोड़ चार्ज किए थे.
3/6
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने भी एक डांस रियलिटी शो जज किया था, जिसमें उन्होंने बतौर फीस 9 करोड़ वसूले थे. वह 'झलक दिखला जा 9' में जज की भूमिका में दिखी थीं.
4/6
'झलक दिखला जा' जैसे डांस रियलिटी शो को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी जज कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के 7वें सीजन तक उन्हें प्रति एपिसोड 1 करोड़ की फीस मिली.
5/6
शिल्पा शेट्टी भी 'नच बलिए' से लेकर 'जरा नचके दिखा' और 'सुपर डांसर' जैसे डांस रियलिटी शोज में बतौर जज दिखाई दे चुकी हैं. इन रियलिटी शोज से वह कोरोड़ों कमाती हैं.
6/6
इस लिस्ट में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए एक करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी.