एक्सप्लोरर
गौरी-शाहरुख से लेकर अक्षय-ट्विंकल तक, जानिए बॉलीवुड के इन पॉपुलर कपल्स में से कौन हैं ज्यादा अमीर?
Bollywwod Richest Couples:आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स से रूबरू करवा रहे हैं. जो रईसी में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते हैं. देखिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है.
Bollywood Richest Couples: बॉलीवुड में कुछ ऐसे रियल लाइफ कपल्स हैं. जिनकी जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. ऐसे में हम आपको ये बताने वाले हैं कि इनमें से सबसे ज्यादा अमीर कौन हैं. चलिए डालते हैं रिपोर्ट पर एक नजर....
1/7

सोनम कपूर-आनंद आहूजा: सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की फैशनिस्टा और एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की. आनंद एक फेमस बिजनेसमैन हैं. डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों करीब 4900 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
2/7

करीना कपूर-सैफ अली खान: इस लिस्ट में करीना कपूर और सैफ अली खान का भी नाम शामिल है. सीएनबीसी टीवी 18 के अनुसार दोनों की संपत्ति मिलाकर बॉलीवुड का ये नवाबी कपल करीब 1685 करोड़ का मालिक है.
3/7

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली: अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन करोड़ों की मालिकन हैं. वहीं विराट कोहली भी इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर हैं.
4/7

जीक्यू की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की संपत्ति मिलकर करीब 1300 करोड़ रुपए की है. बता दें कि बच्चों के जन्म के बाद से अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है.
5/7

शाहरुख खान-गौरी खान: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान बॉलीवुड के पावरफुल कपल हैं. दोनों आज एक लैविश लाइफस्टार के मालिक हैं. डीएनए इंडिया के अनुसार दोनों की संपत्ति मिलाकर ये कपल 8096 करोड़ की संपत्ति का मालिक है. ये बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल है.
6/7

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना: बात करें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तो ये कपल भी हर साल करोड़ों रुपए की कमाई करता है.
7/7

वहीं डीएनए इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आज अक्षय और ट्विंकल की मिलाकर करीब 3542 करोड़ रुपए की संपत्ति है. बता दें कि अक्षय इन दिनों फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं.
Published at : 02 Jun 2025 06:59 PM (IST)
और देखें























