एक्सप्लोरर
'महावतार नरसिम्हा' के लिए थिएटर में क्यों लग रहे जयकारे, ये पांच सीन्स बने वजह
Mahavatar Narsimha: अश्विन कुमार की महावतार नरसिम्हा के चर्चे चारों ओर हो रहे हैं. थिएटर्स में फिल्म के कई सींस देखकर ऑडियंस जयकारे लगाने लगे जानिए क्या है इन सीन्स की खासियत.
अश्विन कुमार की लेटेस्ट फिल्म महावतार नरसिम्हा थिएटर्स में धूम मचा रही है. ओपनिंग डे से ही फिल्म को ऑडिएंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है. फिल्म की कहानी और सींस ने ऑडियंस को जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया. जानिए वो कौन से सीन है जिसे देख ऑडियंस का दिल भर आया.
1/7

एनिमेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म महावतार नरसिम्हा को देखने के लिए थिएटर्स पर भीड़ उमड़ी है. इस फिल्म की कहानी, एक्शन, म्यूजिक डायलॉग सभी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. आज हम आपको बताएंगे आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है खास जिस वजह से थिएटर्स में तूफान आ गया है.
2/7

फिल्म में ऐसे कई अदभुत सीन हैं जिन्होंने ऑडियंस को थिएटर में जयकारे लगाने को मजबूर कर दिया है. फिल्म में दमदार डायलॉग, दिल को छू लेने वाला म्यूजिक और जबरदस्त एक्शन सीन्स ने ऑडियंस को बहुत इंप्रेस किया है. अश्विन कुमार ने अपनी इस फिल्म में जबरदस्त सिनेमैटिक क्रिएटिविटी दिखाई है.
3/7

जब नरसिम्हा अपने स्तंभ से बाहर निकलकर दहाड़ते हैं उनकी गर्जना सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और दिल से जयकारों की आवाज से थिएटर गूंज उठता है. इस सीन को इतने जबरदस्त तरीके से पेश किया गया है कि ऑडिएंस इसके तारीफ करते नहीं थक रही है. दूसरे सीन में नरसिम्हा का विशालकाय रूप देखने को मिलता है. उनके दिव्य ट्रांसफॉर्मेशन के साथ भयंकर गर्जना रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
4/7

तीसरे सीन में आपको इस फिल्म का रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा. इस सीन में महावतार नरसिम्हा और अहंकारी हिरण्यकश्यपु का आमना–सामना होता है. इस सीन में हिरण्यकश्यपु का अहंकार महावतार से टकरा कर दिव्य रोशनी में चूर-चूर हो जाता है.
5/7

चौथे सीन की बात करें भक्त प्रह्लाद संग भगवान नरसिम्हा का अटूट रिश्ता देख ऑडियंस की आंखे भर आईं. प्रह्लाद का अपने आराध्य से प्रार्थना करना इमोशंस पैदा करता है और उनकी भक्ति में एक अद्भुत भावनात्मक गंभीरता देखने को मिलती है.
6/7

आखिरी सीन में महावतार नरसिम्हा मंदिर की सीढ़ियों में दहाड़ते है और उनके क्रोध से पूरा थिएटर गूंज उठता है. ये सीन देखकर आप भी खुद को जयकारे लगाने से नहीं रोक पाएंगे. इस पल को देखकर आपको दिव्य अनुभूति होगी. इस फिल्म की कहानी में दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया है.
7/7

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैक्निल्क के अनुसार महावतार नरसिम्हा ने 56 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है. ये कमाई कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम मिलाकर है.
Published at : 01 Aug 2025 09:33 PM (IST)
और देखें























