हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनDharmendra से शादी के बाद उनकी पहली पत्नी से कभी क्यों नहीं मिली Hema Malini? खुद बताई थी ये बात
Dharmendra से शादी के बाद उनकी पहली पत्नी से कभी क्यों नहीं मिली Hema Malini? खुद बताई थी ये बात
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 22 May 2021 06:34 PM (IST)
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, प्रकाश कौर
1/4
जब धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़े तो वह प्रकाश कौर से शादीशुदा थे. धर्मेंद्र ने उनसे तभी शादी की थी जब वह केवल 19 साल के थे. यह शादी धर्मेंद्र के परिवार की मर्जी से हुई थी. शादी के बाद धर्मेंद्र चार बच्चों-सनी, बॉबी, विजेता और अजीता के पिता बने थे.
2/4
खुशहाल परिवार होने के बावजूद धर्मेंद्र को हेमा भा गईं और उन्होंने उन्हें अपनी दूसरी पत्नी बनाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. जब प्रकाश ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया तो धर्मेंद्र ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से शादी कर ली.
3/4
हेमा ने धर्मेंद्र से शादी के बारे में अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में कहा था, 'धर्मेंद्र जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो किया मैं उससे बहुत खुश हूं. उन्होंने अन्य पिताओं की तरह ही अपने पिता होने का फर्ज निभाया.'
4/4
हेमा ने किताब में इस बात का भी जिक्र किया है कि धर्मेंद्र से शादी के बाद वह कभी प्रकाश कौर से क्यों नहीं मिलीं. उन्होंने कहा, 'मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी इसलिए उनसे कभी नहीं मिलना ही ठीक समझा.' आपको बता दें कि शादी से पहले हेमा प्रकाश से कई बार मिल चुकी थीं.