एक्सप्लोरर
सोहेल खान की ईद पार्टी में लगा सितारों का मेला, भाईजान सलमान दिखाया स्वैग, ब्लैक सूट पहने प्रीति जिंटा ने लूट ली लाइमलाइट
Eid 2024: बीती रात सोहेल खान के घर पर तमाम सितारे ईद का जश्न मनाने पहुंचे. इस दौरान ये सेलेब्स एथनिक लुक में नजर आए. इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
ईद के मौके पर बीते दिन अभिनेता-निर्माता सोहेल खान ने अपने मुंबई के घर पर एक पार्टी होस्ट की थी और अपने सभी करीबी लोगों को इस इंटीमेट फंक्शन में इनवाइट किया था. पार्टी में सोहेल के भाई सलमान और अरबाज से लेकर एनिमल स्टार बॉबी देओल तक कई बॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे.
1/11

अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से ईद के मौके पर अपने फैंस को बधाई और शुभकामनाएं देने के बाद, सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान की ईद पार्टी में शानदार अंदाज में शिरकत की.
2/11

‘टाइगर 3’ स्टार्स ने अपने मल्टीकलर पैंट से सभी का ध्यान खींचा. इसके साथ उन्होंने एक सिंपल ब्लैक टी-शर्ट पेयर की थी. एक्टर क्लीन शेव लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे. उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए.
3/11

‘एनिमल’ स्टार बॉबी देओल अपने ग्रे कुर्ता पायजामा सेट में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे थे.
4/11

बॉबी इस फंक्शन में अपनी पत्नी तान्या संग पहुंचे थे. तान्या भी व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कपल ने पैपराजी के लिए खूब पोज दिए.
5/11

सोहेल की ईद पार्टी में सुनील शेट्टी भी काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे. एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग लग रहे थे.
6/11

बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट ओरी भी सोहेल की ईद पार्टी में पहुंचे थे. वे कुर्ता और चूड़ीदार में काफी शानदार लग रहे थे.
7/11

जेनेलिया डिसूज भी ब्लू कलर के कुर्ता सेट में सोहेल के घर ईद के जश्न में शामिल हुईं. जेनेलिया इस दौरान काफी प्यारी लग रही थीं. उन्होंने पैप्स के लिए भी जमकर पोज दिए.
8/11

इस दौरान प्रीति जिंटा ने सारी लाइमलाइट बटोर ली. एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कलर के एथनिक आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रह थीं.
9/11

प्रीति इस दौरान अपने पति जीन गुडएनफ के साथ पार्टी में पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस के मिस्टर हसबैंड जीन ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे. खूबसूरत कपल ने शटरबग्स के लिए स्टाइलिश पोज भी दिए.
10/11

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी सोहेल के घर में ईद पार्टी के जश्न में पहुंची थीं.
11/11

लूलिया ऑलिव ग्रीन कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को खुला छोड़ा था. लूलिया ने एक मिनी पर्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.
Published at : 12 Apr 2024 07:29 AM (IST)
और देखें
























