एक्सप्लोरर
अनुष्का शर्मा ही नहीं, इन बॉलीवुड हसीनाओं ने भी क्रिकेटर्स संग रचाई शादी, लिस्ट में शामिल है एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का भी नाम
Actresses Got Married To Cricketers: बी-टाउन में एक्ट्रेसेस का एक्टर्स के साथ अफेयर या शादी होना आम है. करीना कपूर, काजोल, कियारा आडवाणी और कृति खरबंदा जैसी कई हसीनाओं ने फिल्म स्टार्स से शादी की है.
इन बॉलीवुड हसीनाओं ने भी क्रिकेटर्स संग रचाई शादी
1/8

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है. कपल ने पहले सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे. अब अनुष्का और विराट दो बच्चों, वामिका और अकाय के पेरेंट्स हैं.
2/8

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का दिल भी एक भारतीय क्रिकेटर पर आ गया. अथिया ने साल 2023 में ही केएल राहुल से शादी की थी.
3/8

गीता बसरा ने साल 2015 में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी रचाई थी. कपल ने जालंधर के एक गुरुद्वारे में शादी की थी. आज कपल अपने दो बच्चों संग एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है.
4/8

एक्ट्रेस हेजल कीच 30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह संग शादी के बंधन में बंधी थीं. कपल ने सिख रीति रिवाज से शादी की थी. हेजल और युवराज अपने दो बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.
5/8

पाक एक्ट्रेस सना जावेद ने दूसरी शादी की है. इस बार एक्ट्रेस ने क्रिकेटर शोएब मलिक को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. सना ने 18 जनवरी को शोएब से निकाह किया था.
6/8

एक दौर में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगोर का दिल भी क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी पर आ गया था. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1968 में शादी रचाई थी.
7/8

सगारिका घाटगे ने 23 नवंबर 2017 को क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी. दोनों की शादी बहुत सादगी से हुई थी.
8/8

सर्बिया की मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक ने भी इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर को अपना हमसफर चुना है. एक्ट्रेस ने 31 मई 2020 को हार्दिक पांड्या से शादी की थी. उनका एक बेटा भी है.
Published at : 26 Mar 2024 02:09 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
इंडिया

























