जाह्नवी कपूर: 23 साल की उम्र में जान्हवी ने मुंबई में आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है. अभी तक वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ रहती थीं लेकिन अब उनके पास अपना पर्सनल स्पेस भी है. जान्हवी के इस घर में एक ऑफिस स्पेस भी है जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े काम आसानी से निपटा सकती हैं.
2/5
मुंबई में आशियाना बनाना आसान नहीं है. कई सालों की मेहनत के बाद लोग यहां रहने की थोड़ी सी जगह तलाश पाते हैं लेकिन हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस मामले में लकी हैं. अपनी मेहनत के दम पर वह मुंबई में सपनों का आशियाना बनाने में कामयाब हुई हैं. आज हम आपको बताते हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने हाल ही में मुंबई में घर खरीदा है.
3/5
करीना कपूर खान के पास मुंबई में एक नहीं दो प्रॉपर्टी हैं. एक घर में वह अपने परिवार के साथ सालों से रहती आई हैं जो कि मुंबई के बांद्रा इलाके में है. अब करीना ने फोर्च्यून हाइट्स में स्थित अपने घर के पास एक और आलीशान घर खरीद लिया है. इस घर को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की जरूरतों के हिसाब से भी मेंटेन किया है. साथ ही इंडोर पूल, गेम्स खेलने की जगह भी भरपूर रखी है ताकि बेटे तैमूर को अपना पर्सनल स्पेस भी मिल पाए.
4/5
सोनाक्षी सिन्हा सालों से अपने पेरेंट्स और दोनों भाईयों के साथ मुंबई में रहती आ रही हैं हालांकि अब उन्होंने अपना खुद का एक ड्रीम हाउस खरीद लिया है. सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 4 BHK फ्लैट खरीदा है हालांकि सोनाक्षी का अपने परिवार से अलग होकर इस घर में फ़िलहाल रहने का कोई इरादा नहीं है.
5/5
पूजा हेगड़े ने भी मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक थ्री BHK घर ख़रीदा है. यह घर उनके माता-पिता के घर से कुछ ही दूर है. पूजा ने इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खूबसूरती से सजाया है.