Nora Fatehi के Street Style से आप भी सीख सकती हैं हर दिन टशन में रहने का हुनर
Written By : एबीपी न्यूज | Updated at : 02 Sep 2021 11:19 PM (IST)
नोरा फतेही (फाइल फोटो)
1/5
Nora Fatehi Street Style: Vibrant solids- पिछले कुछ समय से सॉलिड कलर्स को पसंद करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है. वहीं, नोरा (Nora Fatehi) को वाइब्रेंट कलर काफी पसंद है. इस पीले पैंट और ब्लेज़र सेट ने नोरा की खूबसूरती में और निखार एड कर दिया है.
2/5
layering- ट्रेंडिंग अर्बन स्ट्रीट फैशन ट्रेंड को कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन नोरा तो नोरा हैं. उन्होंने ब्लू और ब्राउन के कॉम्बो को स्टाइल से कैरी किया. अपने लुक को पूरा करने के लिए नोरा ने आउटफिट को ब्राउन कलर के लंबे कोट के साथ लेयर किया.
3/5
metallics- नोरा का ये लुक साबित करता है कि स्ट्रीट स्टाइल में नोरा का कहीं मुकाबला नहीं है. इस ब्लैक मटेलिक पैंट के साथ नोरा ने स्लीवलेस टैंक टॉप पहना था.
4/5
checks and sets- इस साल एथलीजर और मोनोक्रोम का ट्रेंड रहा है और इसने स्ट्रीटवियर में भी अपनी जगह बना ली है. वहीं, इस मामले में भी नोरा ने ही बाज़ी मारी. उन्होंने 70 के दशक के फैशन के रेट्रो रिवाइवल ट्रेंड को नीट और ग्लेन प्लेड चेक पैटर्न के साथ स्टेटमेंट गोल्ड-टोन्ड ज्वेलरी और मोनोक्रोमैटिक के साथ कैरी किया था.
5/5
Denim essentials- स्ट्रीट स्टाइल की लिस्ट बिना डेनिम का ज़िक्र किए अधूरी है. यहां नोरा अपनी सिग्नेचर व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर एक लम्बी डेनिम जैकेट पहने दिखीं. सिल्वर हूप इयररिंग्स और मिनिमल, नेचुरल-टोन्ड मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया था.