एक्सप्लोरर
जगन मोहन रेड्डी को 2 दे गए दगा तो 6 कतार में! हार के बाद कौन से साइड इफेक्ट्स से नहीं उबर पा रही YSRCP
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को विधानसभा चुनाव के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है. अब पार्टी के दो सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया, जिनका कार्यकाल अभी बाकी था.
साउथ इंडिया (दक्षिण भारत) में जगन मोहन रेड्डी की युवाजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) का जहाज सियासी मोर्चे पर डूब सकता है. ऐसा इसलिए पार्टी अभी भी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार के साइड इफेक्ट्स का सामना कर रही है और वह उनसे उबर नहीं पा रही है. आइए, जानते हैं इस बारे में:
1/10

जगन मोहन रेड्डी को गुरुवार (29 अगस्त, 2024) को तब झटका लगा, जब वाईएसआरसीपी के राज्यसभा के दो सदस्यों ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
2/10

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की ओर से संसद के उच्च सदन की मेंबरशिप से इस्तीफा देने वालों में बीडा मस्थान राव यादव और वेंकटारमन राव मोपीदेवी शामिल हैं.
Published at : 30 Aug 2024 07:33 PM (IST)
और देखें

























