एक्सप्लोरर
Jobs 2024: इस नौकरी के लिए तुरंत नहीं किया अप्लाई तो बाद में होगा पछतावा, 2 लाख तक है महीने की सैलरी
Government Jobs 2024: जरूरी योग्यता रखते हों तो राजस्थान में निकली इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर दें. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है.
ये पद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाले हैं. इनके तहत प्रोग्रामर के कुल 352 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
1/6

इन वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक 15 जून के दिन खुला था और अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 4 जुलाई 2024 है. इच्छुक हों तो तुरंत फॉर्म भर दें, इसके बाद मौका नहीं मिलेगा.
2/6

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए आपको आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
3/6

यहां से अप्लाई करने के साथ ही इन पदों का डिटेल भी पता कर सकते हैं और आगे के अपडेट्स के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं.
4/6

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की बैचलर या मास्टर डिग्री हो. एज लिमिट 21 से 40 साल है.
5/6

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क देना होगा. सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 78 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक है.
6/6

सेलेक्शन परीक्षा के माध्यम से होगा. इसकी तारीख अभी जारी नहीं हुई है. बेहतर होगा अपडेट्स जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
Published at : 04 Jul 2024 03:04 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























