बॉलीवुड में 2018 शादियों के नाम रहा. इस साल बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शादी की. इनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर जैसे नाम शामिल हैं. चलिए जानते हैं इस साल किसने किससे शादी की. सभी फोटोः इंस्टाग्राम
2/15
बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की अंतरा मोतीवाला से शादी 22 फरवरी को दुबई में हुई थी. इसी शादी में श्रीदेवी का निधन हुआ था.
3/15
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी भी इसी साल 24 मार्च को हुई थी. आकाश की शादी श्लोका मेहता से मुंबई में ही हुई थी.
4/15
इसके अलावा कुछ ऐसे नामी सेलेब्स भी हैं जो कि बॉलीवुड में तो नहीं है लेकिन बॉलीवुड से उनका रिश्ता गहरा है. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में उनके घर एंटीलिया में आनंद पीरामल से हुई.
5/15
सिंगर अंकित तिवारी ने 23 फरवरी को पल्लवी शुक्ला से शादी की.
6/15
बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोशी से 12 मार्च को शादी की.
7/15
मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से 10 जुलाई को शादी की.
8/15
'मसान' और 'हरामखोर' फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने एक्टर और रैपर चैतन्य शर्मा से 29 जून को शादी की.
9/15
वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास ने टीवी एक्ट्रेस एकता कौल से 15 सितंबर को शादी की.
10/15
22 अप्रैल को महाराष्ट्र के अलीबाग में मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी की.
11/15
8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में शादी रचाई.
12/15
10 मई को नेहा धुपिया ने एक्टर अंगद बेदी के साथ नई दिल्ली में शादी रचाई.
13/15
12 मई को सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचाई.
14/15
15 नवंबर को दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ इटली लेक कोमो में शादी रचाई.
15/15
2 दिसंबर को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और अमेरिकन सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की.