Shani Margi 2022: शनि वक्री से कब होंगे मार्गी? जानें डेट और टाइम
Written By : ABP Live | Updated at : 09 Jun 2022 07:23 PM (IST)
शनि देव
1/6
शनि वक्री हो चुके हैं. 141 दिनों तक शनि अब उल्टी चाल चलेंगे. शनि वक्री से मार्गी कब होंगे, इसका लोगों को इंतजार है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की चाल कब बदलेगी आइए जानते हैं.
2/6
5 जून 2022 से शनि वक्री चाल चल रहे हैं. वक्री अवस्था में शनि की चाल अधिक धीमी हो जाती है. इस दौरान शुभ उन व्यक्तियों को अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं जो नियम, अनुशासन का पालन करते हैं. दूसरों के हितों की रक्षा करने वालों को भी शनि उत्तम फल प्रदान करते हैं. वहीं जो लोग अनैतिक कार्य करते हैं, नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें शनि कठोर दंड भी प्रदान करते हैं.
3/6
शनि मार्गी (Shani Margi 2022) कब होगें- पंचांग के अनुसार 23 अक्टूर 2022, रविवार को प्रात: 9 बजकर 37 मिनट पर शनि मार्गी होंगे. इस दिन से शनि सीधी चाल चलना आरंभ कर देंगे.
4/6
शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya)- वर्तमान समय में शनि की ढैय्या दो राशियों पर चल रही है. कर्क राशि और वृश्विक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है.
5/6
शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati)- मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है. शनि मार्गी होने पर इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है. धन और सेहत का ध्यान रखना होगा.
6/6
शनि के उपाय (Shani Ke Upay)- शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं. इस दिन काली उड़द का दान करने से भी शनि प्रसन्न होते हैं.