इस हमले में 48 लोग घायल हुए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. यह ट्रक लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था.
2/5
बर्लिन पुलिस ने कहा, "संदिग्ध आतंकवादी हमले के संदर्भ में पुलिस सभी कदम उठा रही है."
3/5
पुलिस का कहना है कि इस संदिग्ध नावेद बी (23) का नाम टेमेल्हफ हवाईअड्डे के शरणार्थी केंद्र में दर्ज था और उसके कई पहचान पत्र थे. पुलिस को कई छोटे-मोटे अपराधों में उसकी तलाश थी.
4/5
द गार्जियन के मुताबिक, ब्राइशाइप्लात्ज में सोमवार रात को हमले के तुरंत बाद बर्लिन पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान से है और फरवरी में ही जर्मनी आया था.
5/5
जर्मनी की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह बर्लिन में इस संदिग्ध आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं. बर्लिन के क्रिससम बाजार में एक ट्रक लोगों को रौंदता हुआ चला गया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी.