एक्सप्लोरर

Taiwan Earthquake: तेज भूकंप के झटके से हिला ताइवान, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 की तीव्रता

Taiwan Earthquake: ताइवान में 5.6 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस होने के बाद वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में और भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं.

Taiwan Earthquake: ताइवान में गुरुवार (30 जनवरी) की सुबह 5.6 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ताइवान में भूकंप से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसे आने वाले समय में और भी झटके महसूस होने की संभावना है. सेंट्रल वेदर एजेंसी (CWA) और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र चियाई काउंटी के दापु टाउनशिप में 10 किलोमीटर (6 मील) जमीन के नीचे था. AP की रिपोर्ट के मुताबिक दापु में कई छोटे झटके महसूस किए गए. राजधानी ताइपे में भी हल्की हलचल दर्ज की गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

इस मुख्य झटके के तुरंत बाद दापु में एक दर्जन से अधिक छोटे झटके महसूस किए गए. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 21 जनवरी को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के आफ्टरशॉक्स हो सकते हैं, जिसमें 15 लोग घायल हुए थे और कई इमारतों व पुलों को नुकसान हुआ था.

भूकंप के झटकों से ताइवान में नुकसान

ताइनान शहर में भूकंप के झटकों से एक पुरानी इमारत की दीवार गिर गई, जिससे दो कारों को नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. चियाई काउंटी में भूकंप के कारण पहाड़ों से चट्टानें और पत्थर गिर गए, जिसकी वजह से नेशनल हाइवे ब्लॉक हो गया. वहीं नैनक्सी जिला (ताइनान) में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे धूल और रेत पहाड़ों से नीचे गिर गए.

क्या ताइवान में आगे और भूकंप आ सकते हैं?

भूवैज्ञानिकों के अनुसार, ताइवान इन दिनों बढ़ी हुई भूकंपीय गतिविधियों के दौर से गुजर रहा है. इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में और झटके आ सकते हैं. बता दें कि ताइवान प्रशांत "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जो एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र है. यह चिली से न्यूजीलैंड तक फैला हुआ है, जहां दुनिया के अधिकांश बड़े भूकंप आते हैं.

सुरक्षा उपाय और अलर्ट

ताइवान सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप से बचने की अपील की है. नागरिकों को आपातकालीन किट तैयार रखने, सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश के वक्त विमान में थे 21 लोग, सिर्फ एक की बची जान, जानें कौन है वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget