एक्सप्लोरर

दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश के वक्त विमान में थे 21 लोग, सिर्फ एक की बची जान, जानें कौन है वो

Plane Crash : यह भीषण प्लेन हादसा दक्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में एक ऑयल फील्ड के पास प्लेन के उड़ान भरने के दौरान सुबह साढ़े 10 बजे हुआ.

South Sudan Plane Crash : दक्षिण सूडान के दूरदराज इलाके में बुधवार (29 जनवरी, 2025) को एक प्लेन क्रैश हो गया. इस भीषण प्लेन हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त प्लेन में यात्री और क्रू मेंबर्स को मिलाकर कुल 21 लोग सवार थे, जिसमें चमतकारिक रूप से सिर्फ एक यात्री की जान बच गई.

दक्षिण सूडान में SSBC न्यूज से जुड़े चोल अटक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ए पोस्ट में बताया कि दक्षिण सूडान के भीषण प्लेन हादसे में बचने वाले एक शख्स का नाम इमैनुएल मेकर है, जो चीनी तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी (GPOC) में इंजीनियर है. प्लेन क्रैश के बाद इमैनुएल को घायल अवस्था में एयरलिफ्ट कर राजधानी जुबा ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है.

यूनिटी राज्य में हुआ था भीषण हादसा

उल्लेखनीय है कि यह भीषण प्लेन हादसा दक्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में एक ऑयल फील्ड के पास प्लेन के उड़ान भरने के दौरान सुबह साढ़े 10 बजे हुआ, जब प्लेन दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा जा रहा था. यह प्लेन चीनी तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी से जुड़ा था. सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में 21 लोग सवार थे. इसमें दो पायलट भी शामिल थे.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में सवार अधिकतर लोग तेल कंपनी के कर्मचारी थी. संयुक्त राष्ट्र से जुडे रेडियो मिराया ने विमान के मैनिफेस्ट के हवाले से बताया कि मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण सूडान के ही नागरिक थे. वहीं, मरने वालों में एक भारतीय और दो चीनी नागरिक भी शामिल थे. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों के पहचान की पुष्टि नहीं की है.

तेल मंत्री ने जताया दुख, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण सूडान के तेल मंत्री पुओटकांग चोल ने केन्या की राजधानी नैरोबी में पत्रकारों से बात करते हुए इस भीषण हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “हम इस घटना से बेहद दुखी हैं.” चोल नैरोबी में दक्षिण सूडान में चल रहे राजनीतिक हिंसा को खत्म करने के लिए शांति वार्ता में हिस्सा लेने आए थे. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हादसे के पीछे का वास्तविक कारण क्या था?

वहीं, दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने परिवहन मंत्रालय को इस दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, “यह भीषण हादसा न केवल पूरे देश बल्कि तेल उद्योग के लिए भी एक बड़ा झटका है.”

यह भी पढे़ंः जॉर्ज सोरोस के बेटे ने मोहम्मद यूनुस को बताया मानवाधिकारों का चैम्पियन, बांग्लादेश में दिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget