एक्सप्लोरर

अल्पेश ठाकोर में बिहार दौरा करने की हिम्मत नहीं है: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ देखने आये थे जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है. इसका अनावरण हाल में किया गया था. उन्होंने कहा कि अल्पेश ठाकोर का अपना छवि सुधारने के प्रयास व्यर्थ जाएंगे.

केवडिया: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुजरात में हिंदी भाषी लोगों पर हाल में हुए हमलों के मुद्दे को लेकर राज्य से कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर पर मंगलवार को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के लोग जिस भी राज्य में चाहें उन्हें वहां काम करने का अधिकार है. सुशील मोदी ने कहा कि गुजरात में हिंदीभाषी लोगों पर हमलों के बाद ओबीसी नेता (ठाकोर) में बिहार का दौरा करने का साहस नहीं है.

सुशील कुमार मोदी पिछले महीने कुछ हिंदीभाषी मजदूरों पर कथित रूप से क्षत्रीय ठाकोर सेना के सदस्यों द्वारा हमले के बाद हिंदीभाषी मजदूरों के गुजरात से पलायन का उल्लेख कर रहे थे. क्षत्रीय ठाकोर सेना अल्पेश ठाकोर के नेतृत्व वाला एक संगठन है. हालांकि ठाकोर ने सुशील कुमार मोदी पर यह कहते हुए पलटवार किया कि वह वोट पाने करने के लिए गंदी राजनीति में लिप्त होकर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. ठाकोर राधनपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और कांग्रेस ने उन्हें बीते अगस्त में बिहार के लिए पार्टी मामलों का उप प्रभारी बनाया था.

सुशील कुमार मोदी ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ देखने आये थे जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है. इसका अनावरण हाल में किया गया था. उन्होंने कहा कि अल्पेश ठाकोर का अपना छवि सुधारने के प्रयास व्यर्थ जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए छवि सुधारने के प्रयास के लिए काफी देरी हो चुकी है. गुजरात में उन्होंने जिस तरह से हिंदी भाषियों से व्यवहार किया, उनमें बिहार आने का साहस नहीं बचा है.’’

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘इस देश के लोगों को अपनी इच्छा के किसी भी राज्य में काम करने का अधिकार है. मेरा मानना है कि स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए, अंतत: एक नागरिक देश में कहीं पर भी काम करने को स्वतंत्र है.’’ उन्होंने कहा कि जैसे गुजराती समुदाय के लोग पूरे विश्व में फैले हैं, बिहार के लोग गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में बसे हैं. सुशील कुमार मोदी के आरोप पर ठाकोर ने दावा किया कि बीजेपी नेता चुनावी लाभ के लिए लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. ठाकोर ने कहा, ‘‘(सुशील कुमार) मोदी वोट प्राप्त करने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं. वह एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. गुजरात के दूसरे राज्यों के मजदूर मेरे दुश्मन नहीं हैं, वे मेरे भाई हैं. मैं उनके अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं. बीजेपी नेता मुझे उनके शत्रु के तौर पर पेश कर रहे हैं.’’

अधिकारियों ने कहा कि स्टैच्यू आफ यूनिटी के अपने दौरे के दौरान सुशील कुमार मोदी तकनीकी गड़बड़ी के चलते इलेवेटर में करीब एक मिनट के लिए फंस गए. मोदी के साथ गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल भी इलेवेटर में थे. ये इलेवेटर उन दो इलेवेटर में शामिल हैं जो पर्यटकों को नर्मदा जिले में केवडिया स्थित सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा में 135 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गैलेरी में ले जाते हैं. सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता आर जी कानुंगो के अनुसार इलेवेटर में अधिक भीड़ होने के चलते इलेवेटर कुछ पल के लिए फंस गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget