एक्सप्लोरर

चिराग पासवान का 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कैम्पेन' शुरू, मैनिफेस्टो के लिए करेंगे पूरे राज्य की यात्रा

चिराग पासवान 'विजन डॉक्युमेंट' में कौन सा मुद्दा पहले पायदान पर होगा, इसकी तलाश में पटना से निकलकर शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचे.चिराग शिक्षकों से वादा किया की यह महत्वपूर्ण समस्या है और इसको अपने पार्टी के मैनिफ़ेस्टो में शामिल करेंगे.

बिहार: चुनावी साल में बिहार की सभी राजनीतिक दल तैयारियां कर रही हैं और इसी सिलसिले में एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कैम्पेन' की शुरुआत की. चिराग पासवान पार्टी के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान चिराग ने माना कि बिहार में विकास हुआ है, पर अभी और विकास की जरूरत है.

चिराग पासवान 'विजन डॉक्युमेंट' में कौन सा मुद्दा पहले पायदान पर होगा, इसकी तलाश में पटना से निकलकर शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचे. उन्होंने नियोजित शिक्षकों की समस्या को अपने मैनिफेस्टो यानी 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कैम्पेन' विजन डॉक्युमेंट में रखने की बात कही . शिवहर जाने के क्रम में नियोजित शिक्षकों ने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कैम्पेन' विजन डॉक्युमेंट में अपनी समस्याओं को डलवाने के लिए आवेदन दिया.

चिराग शिक्षकों से वादा किया की यह महत्वपूर्ण समस्या है और इसको अपने पार्टी के मैनिफ़ेस्टो में शामिल करेंगे. एक तरह के काम के लिए एक तरह का वेतन हो इस बात को लोक जनशक्ति पार्टी 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कैम्पेन' विज़न डॉक्युमेंट में शामिल करेगी.

अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के पास हवा के झोंके से गिरा गेट, कल इसी गेट से होनी है मोदी-ट्रंप की एंट्री 

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को 100 नम्बर को दुरुस्त करना होगा. 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' की यात्रा पर निकले चिराग पासवान बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए राज्य सरकार को कठोर कदम उठाने का सुझाव दिया. चिराग का कहना है कि बिहार में डायल 100 नम्बर ठीक से कहीं काम नहीं करता. उन्होंने इसे दुरुस्त करने की नसीहत भी दी.

चिराग ने उत्पीड़न के मामले में महिलाओं को सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इंसाफ दिलाने की बात कही. नियोजित शिक्षकों के हड़ताल को जायज करार देते हुए चिराग ने सरकार पर सवाल खड़े किए .उन्होंने पूछा कि आखिर एक ही काम के लिए दो तरह के मापदंड क्यों ? उन्होंने शिक्षकों की मांग को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने की बात भी कही.

इस लिस्ट से कटा केजरीवाल का नाम, राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे कोई CM 

चिराग पासवान की ये यात्रा 21 फरवरी को शुरू हुई है, जोकि पूरे बिहार से होकर गुज़रेगी. 14 अप्रैल को पटना में रैली होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest के बीच पुराने वीडियो वायरल कर बना रहे माहौल! एक्शन में दिल्ली पुलिस
CJP Protest के बीच पुराने वीडियो वायरल कर बना रहे माहौल! एक्शन में दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
दिल्ली: कोंडली में 10-11 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, मयूर विहार में अतिक्रमण हटाया
दिल्ली: कोंडली में 10-11 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, मयूर विहार में अतिक्रमण हटाया

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget