एक्सप्लोरर

इस लिस्ट से कटा केजरीवाल का नाम, राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे कोई CM

दिल्ली में डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की शानदार तैयारी की जा रही है. ट्रंप परिवार की मेहमाननवाजी में कोई कसर ना रह जाए, इसके लिए विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं.ट्रंप दिल्ली के होटल के जिस कमरे में रुकेंगे उसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसका एक रात का किराया आठ लाख रुपये है.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर बड़ी खबर है. राष्पति ट्रंप अपने दौरे पर किसी मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा नहीं जाएंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रोड शो का हिस्सा नहीं होंगे और दिल्ली में जब ट्रंप स्कूलों को देखने जाएंगे तो वहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे.

बता दें कि मेलानिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे के लिए अरविंद केजरीवाल या शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को ना बुलाए जाने पर सवाल उठ रहे थे. इसी के बाद सूत्रों की ओर से स्पष्टीकरम दिया गया.

सूत्रों के मुताबिक ऐसी कोई परंपरा नहीं है कि मुख्यमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने अलग कार्यक्रम करें. राष्ट्रपति ओबामा के दौरे के वक्त भी इस तरह का कोई आयोजन नहीं किया गया था. वहीं स्कूल में मेलानिया ट्रंप के दौरे को लेकर सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार नहीं बल्कि अमेरिकी दूतावास की ओर से आयोजित किया जा रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ताज महल देखने नहीं जाएंगे पीएम मोदी- सूत्र विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को ताज महल दिखाने नहीं जाएंगे. हालांकि, विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ''हमने राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के संबंध में आगरा में पीएम की उपस्थिति से जुड़ी खबरें देखी हैं. अभी इस विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. हां, पीएम मोदी जरूर अहमदाबाद में ट्रंप के साथ रहेंगे.''

क्या है राष्टपति ट्रंप के दौरे का कार्यक्रम? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान वह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम भी जाएंगे. अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे, जहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे. फिर 24 फरवरी की शाम वह राजधानी दिल्ली जाएंगे.

25 फरवरी को ट्रंप राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. रात आठ बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन होगा और फिर रात 10 बजे ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिका लौट जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget