एक्सप्लोरर

अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के पास हवा के झोंके से गिरा गेट, कल इसी गेट से होनी है मोदी-ट्रंप की एंट्री

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए भव्य तैयारियों के बीच मोटेरा स्टेडियम में गेट गिर गया है. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए गुजरात के अहमदाबाद में जोरों से तैयारियां चल रही हैं. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लेकिन भव्य तैयारियों के बीच मोटेरा स्टेडियम में गेट गिर गया है. स्टेडियम के पास हवा के झोंके से टेम्पोरेरी गेट गिरा. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कल इस गेट से गुजरने वाले हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप के दौरे को लेकर उनकी हर छोटी बड़ी पसंद और नापसंद का खासा ध्यान रखा जा रहा है. अपने भारत दौरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत की जोरदार तैयारी, रोड शो के रास्ते में बने 28 मंच

कल अहमदाबाद में पीएम मोदी और ट्रंप 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले हैं. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष आई के जाडेजा ने बताया है कि रोड शो 22 किलोमीटर का होगा और ट्रंप, गांधी आश्रम भी जाएंगे. रोड शो खास बनाने के लिए रास्ते में 28 स्वागत मंच बनाए गए हैं. इस मंचों पर अलग-अलग प्रदेश के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही स्कूल के बच्चे भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्साहित हैं.

ताजमहल में बेहद खास इंतजाम

राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत की तैयारियां आगरा में भी तेजी से चल रही हैं. प्रशासन आगरा को स्वागत योग्य बनाने में जुटा है, ताकि जब ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचें, तो इसकी खूबसूरती देख कर खुश हो जाए. बात चाहे ताजमहल के सामने बने बागीचे की हो या चबूतरे के मार्बल का फर्श. जो भी चीज गंदी दिखाई दे रही है उसे फटाफट तोड़ कर नया बनाने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

ट्रंप दौरा: अधीर रंजन ने ठुकराया राष्ट्रपति भवन में डिनर का न्यौता, कहा- सोनिया गांधी को क्यों नहीं बुलाया?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में अपना कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget