बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
कल देश की राजधानी दिल्ली बंद रहेगी...सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील करने का फैसला लिया है। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। सड़क से लेकर रेल और मेट्रो की यात्रा प्रभावित रहेगी। क्योंकि नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। अब तक अड़तीस ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। इसके अलावा दिल्ली के सतावन मेट्रो स्टेशन आज रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे...दिल्ली पुलिस के अनुरोध DMRC ने ये फैसला लिया है। वहीं शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी, साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर पैनी नजर रखी जा रही है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। तनाव को देखते हुए 20 हजार से ज्यादा केंद्रीय बलों को भी मुस्तैद किया गया है।
All Shows



































