एक्सप्लोरर

गजब का बकरा: पांच लाख का सलमान खाता है काजू-किशमिश, अरबी में लिखा है अल्लाह

कपड़ों, सेवईयों और अन्‍य सामानों के साथ बाजार में बकरे भी बिक रहे हैं. इन बकरों की खासियत के कारण उनके दाम आसमान पर हैं. खास बात ये है कि इनकी ऊंची कीमत देने वालों की भी कमी नहीं है.

गोरखपुर: बकरीद के पर्व पर बाजार में रौनक दिखाई दे रही है. मुस्लिम परिवार के महिलाएं, पुरुष और बच्‍चे भी बाजार में सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़े हैं. कपड़ों, सेवईयों और अन्‍य सामानों के साथ बाजार में बकरे भी बिक रहे हैं. इन बकरों की खासियत के कारण उनके दाम आसमान पर हैं. खास बात ये है कि इनकी ऊंची कीमत देने वालों की भी कमी नहीं है. गोरखपुर में जहां कुर्बान अली और मोहब्‍बत अली की कीमत 1.20 लाख रुपए, तो वहीं सलमान की कीमत उसके मालिक ने 5 लाख रुपए लगाई है.

गजब का बकरा: पांच लाख का सलमान खाता है काजू-किशमिश, अरबी में लिखा है अल्लाह

मुस्लिमों परिवार बेटे की तरह ही बकरे को बड़े ही नाज से पालते हैं. बकरीद के दिन इनकी कुर्बानी दी जाती है. आधुनिकता के दौर में अब बाजार में ऊंचे दामों में बकरे बिकने भी लगे हैं. ब‍करों को पालने की बजाय लोग उन्‍हें बाजार से खरीदकर बकरीद के एक-दो दिन पहले घर ले आते हैं और उनकी बकरीद के दिन कुर्बानी देते हैं. बकरीद के तीन दिन पहले से ही बाजार में बकरे खरीदने की होड़ लगी हुई है. गोरखपुर के शाहमारुफ और गोरखनाथ इलाके समेत कई अन्‍य बाजारों में एक से एक महंगे दामों के बकरे उपलब्‍ध हैं. कई अलग किस्‍म के ऊंचे दामों वाले इन बकरों की अलग-अलग खासियत भी है. साल और दो साल के इन बकरों को इनके मालिकों ने बड़े ही नाज के साथ पाला है. बाजार में कई ऐसे बकरे भी बिकने के लिए आए हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए तक लगी है. गोरखनाथ के बाजार में बिकने आए सलमान की कीमत उसके मालिक निजामुद्दीन ने पांच लाख रुपए लगाई है.

गजब का बकरा: पांच लाख का सलमान खाता है काजू-किशमिश, अरबी में लिखा है अल्लाह

निजामुद्दीन बताते हैं कि सलमान दो साल का है. घरवालों ने उसे बेटे की तरह से पाला है. वो बेड पर सोता रहा है. साथ ही जो खाना वे खाते हैं वो भी वहीं खाता है. उन्‍होंने बताया कि उसे वे काजू-किशमिश और अन्‍य ड्राई फ्रूट्स भी खिलाते हैं. निजामुद्दीन ने बताया कि एक साल पहले उनकी मां ने देखा कि उसकी पीठ पर काले अक्षरों में अरबी में अल्‍लाह लिखा हुआ है. ये देखने के बाद सलमान की सेवा और अच्‍छे से होने लगी.

वे बताते हैं कि आज वे सलमान को लेकर गोरखनाथ के बाजार में आए हैं. उन्‍होंने उसकी कीमत 5 लाख रुपए लगाई है. अभी तक इसका दाम 2 लाख 75 हजार रुपए तक पहुंचा है. वे कहते हैं कि 3.5 लाख रुपए तक मिल जाएंगे, तो वे सलमान को बेच देंगे. वे बताते हैं कि हर बार की अपेक्षा इस बार मार्केट थोड़ा मंदा है. लेकिन, फिर भी वे बाजार मे आए हैं. उनके बकरे की खासियत के कारण उन्‍हें उम्‍मीद है कि इसका अच्‍छा दाम मिल जाएगा.

गजब का बकरा: पांच लाख का सलमान खाता है काजू-किशमिश, अरबी में लिखा है अल्लाह

वहीं दो बकरों कुर्बान अली और मोहब्‍बत अली को लेकर बाजार में आए इमरान बताते हैं कि उन्‍होंने दोनों की कीमत डेढ़ लाख रुपए लगाई है. लेकिन, वे कहते हैं कि इस बार मार्केट काफी मंदा है. उन्‍होंने बताया कि सुबह से खड़े होने के बावजूद उन्‍हें अभी तक ग्राहक नहीं मिल पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget