एक्सप्लोरर

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि की तबीयत बिगड़ी, BRD अस्पताल में भर्ती

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को कल देर शाम तबीयत खराब होने की वजह से जेल प्रशासन ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है.

गोरखपुर: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को कल देर शाम तबीयत खराब होने की वजह से जेल प्रशासन ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है. उन्हें मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती किया गया है. उनका शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ हुआ है. उन्हें पैर की नसों में स्वेलिंग की वजह से दिक्कत है.

बता दें कि अमरमणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के नौतनवा से चार बार विधायक चुने गए थे. त्रिपाठी मुलायम सिंह की सरकार में यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर भी थे. इस समय वो और उनकी पत्नी मधुमनि त्रिपाठी मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में सजा काट रहे हैं. अमरमणि को सितंबर 2003 में मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था और अक्टूबर 2007 में उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. 9 मई 2003 को मधुमिता शुक्ला का मर्डर हुआ था. बताया जाता है कि अमरमणि त्रिपाठी का मधुमिता शुक्ला से प्रेम संबंध था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि मौत के समय मधुमिता के पेट में सात महीने का बच्चा था.

बेटा भी है हत्या का आरोपी

अमरमणि त्रिपाठी का बेटा अमनमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी के हत्या का आरोपी है. अमनमणि की शादी साल 2013 में लखनऊ की सारा सिंह के साथ हुई थी. नौ जुलाई साल 2015 को अमनमणि के साथ लांग ड्राइव पर जाते वक्त सारा की मौत सड़क हादसे में हो गई थी.

सारा की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने इसे हादसे के बजाय क़त्ल बताते हुए पति अमनमणि पर ही आरोप लगाए थे. सारा की रहस्यमयी मौत की जांच बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई थी. सीबीआई ने अमनमणि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की थी.

फिलहाल अमनमणि जमानत पर जेल से बाहर है और वो नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक है. अमनमणि कुछ दिन पहले आयुष सिंघल नाम के एक शख्स की जमीन कब्जा करने को लेकर सुर्खियों में थे. शख्स ने आरोप लगाया था लखनऊ में उसकी साढ़े 22 एकड़ जमीन अमरमणि त्रिपाठी और उनके विधायक बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने कब्जा ली है. इसी की फरियाद लेकर वो सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा था लेकिन वहां से उसे धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget