एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के सभी रूट्स पर आज से शुरू हुई सेवाएं, यहां जानें- नए नियम और टाइमटेबल से लेकर सबकुछ

कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब 5 महीने से अधिक समय से बंद मेट्रो सेवा 7 सितंबर से शुरू कर दी गई. ब्लू और पिंक लाइन के बाद रेड लाइन, ग्रीन लाइन और वायलेट लाइन पर भी सेवाएं शुरू हो गई हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के सभी रूट्स पर आज से सर्विसेज शुरू हो गईं. डीएमआरसी ने ट्वीट कर इसका एलान किया है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ प्रोटोकॉल्स तैयार किए हैं जिनका यात्रियों को पालन करना होगा. मेट्रो स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर आने दिया जाएगा, मास्क कंप्लसरी है, टोकन बंद है, स्मार्ट कार्ड द्वारा ही लोग सफर कर पाएंगे. कंटेनमेंट जोन्स के स्टेशन बंद रहेंगे.

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

DMRC ने ट्वीट कर कहा, ''एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सेवा फिर से शुरू होने के साथ, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनें अब खुल गई हैं. सुबह 6 बजे सुबह से रात 11 बजे तक सेवाएं जारी रहेंगी. यात्रा करते समय दिशानिर्देशों का पालन करें.''

सुबह 6 बजे सुबह से रात 11 बजे तक चलेगी मेट्रो आज से दिल्ली में मेट्रो अब पुरानी टाइमिंग यानी 6 बजे सुबह से 11 बजे रात तक चलेगी. इसके साथ-साथ मार्च महीने से बंद एयरपोर्ट लाइन भी आज से शुरू कर दी गई है.

मेट्रो की क्या है तैयारी ट्रेन में यात्रियों के बीच 1 मीटर की दूरी बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए सीट पर मार्किंग भी की गई है. साथ ही साथ स्टेशन पर भीड़ न लगे, इसके लिए मेट्रो स्टाफ और सिविल वॉलंटियरों को तैनात किया गया है. यात्री को साथ लाने वाले सामान को भी सैनिटाइज़ कराना होगा. मेट्रो ट्रेन में एयरकंडीशन का इस्तेमाल नई गाइडलाइन के आधार पर किया जा रहा है, जिससे ताजा हवा की मात्रा ट्रेन में लगातार बनी रहे.

एक्वा लाइन पर कर सकेंगे सफर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर पहले की तरह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं मिलेंगी, इस समय में एक्वा लाइन पर प्रतिदिन एक हजार के करीब सवारियों की संख्या हो गई है. ‘पीक आवर’ में 7:30 मिनट की फ्रीक्वेंसी होगी, जबकि ‘नॉर्मल आवर’ में 10 मिनट की फ्रीक्वेंसी होगी. रविवार को मेट्रो सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी। रविवार तथा शनिवार को मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट होगी.

मंगू सिंह की अपील दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी डॉ. मंगू सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा, “ जैसा की आप जानते हैं कि कल से दिल्ली मेट्रो की सेवा सभी लाइनों पर शुरू हो जाएंगी. लेकिन मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि सोशल डिस्टेंसिंग नियम के चलते हमारी कैपेसिटी काफी कम हो गई है. हम 250 से 300 पैसेंजर एक कोच में पहले ले जाते थे लेकिन यह कैपेसिटी घटकर अब पचास रह गई है. ”

पीक आवर्स को अवॉइड करने की सलाह डॉ. मंगू सिंह ने कहा, “ आप अपनी यात्रा इस तरह से प्लान करें की अति व्यस्त समय (पीक आवर्स) को अवॉइड करें. ऐसा करने पर दिल्ली मेट्रो आपको अच्छी और बेहतर सुविधा प्रदान कर सकती है. मेरी सारे Employers से भी प्रार्थना है कि वे अपनी ऑफिस टाइमिंग्स थोड़ा एडजस्ट कर लें और जो उनके कर्मचारी हैं उनको पीक आवर्स से बचने के लिए टाइम एडजस्ट करने की सुविधा दें. ये ना समझे कि सब कुछ ठीक हो गया है. जो वर्क फ्रॉम होम कर सकते है तो वो उसे जारी रखें.”

बता दें लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली में मेट्रो सेवा भी बंद कर दी गई थी. करीब पांच महीने के लंबे वक्त के बाद 7 सिंतबर से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हुईं.सोमवार को येलो लाइन पर सीमित सेवा शुरू हुई थी इसके बाद दूसरी लाइनों पर भी सेवाएं शुरू हईं लेकिन आज से सभी लाइनों पर नियमित सेवाएं शुरू हो गई हैं.

Weather Update: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-राजस्थान में भी एक्टिव रहेगा मानसून चीन के साथ सिर्फ मार्च 2020 की स्थिति बहाल करने पर हो बात, बाकी बातचीत तो बेकार: राहुल गांधी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget