एक्सप्लोरर

रिलायंस पावर के शेयर ने लगाई 19 परसेंट की लंबी छलांग, क्या निवेश के लिए आपका फैसला कराएगा प्रॉफिट?

Reliance Power Limited Share: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में 18.66 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर की कीमत आज 52.90 रुपये है.

Reliance Power Limited Share: अनिल अंबानी के रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल आया. 18.66 परसेंट की लंबी छलांग मारते हुए कंपनी के शेयर की कीमत 52.90 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई. पिछली बार 17.70 परसेंट की बढ़त के साथ 52.47 रुपये पर पहुंचे थे. एक साल में यह 16.39 परसेंट चढ़ा है. 

रिन्यूऐबल एनर्जी सेगमेंट में तेजी से बढ़ रही कंपनी 

रिलायंस पावर ने हाल ही में भूटान की ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स (DHI) के साथ मिलकर भूटान में सबसे बड़ा सोलर प्लांट बनाने का फैसला लिया है. लगभग 2000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में दोनों के बीच 50-50 परसेंट की पार्टनरशिप है. 500 मेगावाट (MW) की इस परियोजना का विकास बिल्ड-ओन-ऑपरेट (BOO) मॉडल के जरिए दो कंपनियां मिलकर करेंगी.

भूटान में सोलर एनर्जी के सेगमेंट में अपने इस निवेश से  रिलायंस पावर रिन्यूऐबल एनर्जी के पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है. साथ ही इससे भारत-भूटान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूती मिलेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा, 'रिलायंस पावर की टोटल क्लीन एनर्जी पाइपलाइन सोलर सेगमेंट में 2.5 गीगावाट पीक (GWP) पर है, जो इसे इंटीग्रेटेड सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम  (BESS) सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनाती है. 

इस बात का भी रखें ख्याल

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रैटेजी के डायरेक्टर क्रांथी बाथिनी का कहना है कि रिलायंस पावर के शेयर को पावर सेक्टर में अनुकूल परिस्थितियों से लाभ मिल सकता है. हालांकि, पहले कंपनी के शेयर में काफी गिरावट देखी जा चुकी है इसलिए यह उन निवेशकों के लिए सही है, जो हाई रिस्क लेना पसंद करते हैं.

आज दोपहर 1:00 बजे तक NSE और BSE दोनों पर जॉएंटली 232.3 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ, जो स्टॉक के 54 मिलियन शेयरों के औसत वीकली वॉल्यूम से चार गुना अधिक है. हाल के दिनों में इस स्टॉक पर निवेशकों की नजर है. 

20 मई को रिलायंस पावर ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और बसेरा होम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को 43.89 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर अलॉट किए. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने 33 रुपये प्रति शेयर (23 रुपये प्रीमियम सहित) पर कुल 1.33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

सरपट भाग रही भारत की इकोनॉमी, जनवरी-मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 6.8 परसेंट रहने का अनुमान; एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget