एक्सप्लोरर

AIIMS की पहली महिला डायरेक्टर ने चार घंटे तक क्यों रोकी इंदिरा गांधी के निधन की खबर? खुद सुनाई पूरी कहानी

AIIMS की पहली महिला निदेशक डॉ. स्नेह भार्गव ने अपनी आत्मकथा में इंदिरा गांधी की मौत से जुड़ा 4 घंटे की देरी का राज खोला है. उन्होंने बताया कि कैसे सियासी हालात के चलते मौत की घोषणा रोकनी पड़ी.

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत सिर्फ एक दुखद घटना नहीं थी, बल्कि उससे जुड़ी कई अनकही बातें भी थीं, जो सालों तक दबाकर रखी गईं. अब इन राजों से पर्दा उठाया है AIIMS की पहली महिला निदेशक डॉ. स्नेह भार्गव ने जिनकी हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा “द वूमन हू रैन एम्स” इन दिनों चर्चा में है.

डॉ. स्नेह भार्गव को 1984 में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की पहली महिला डायरेक्टर बनने का सम्मान मिला था. 1962 में बतौर जूनियर रेडियोलॉजिस्ट उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के इलाज में भी अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन 31 अक्टूबर, 1984 का दिन उनके जीवन का सबसे मुश्किल दिन बन गया.

अपनी आत्मकथा में डॉ. भार्गव लिखती हैं कि जिस दिन उन्होंने एम्स में निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला, उसी दिन सुबह-सुबह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गोलियों से छलनी हालत में इमरजेंसी रूम लाया गया. उनकी केसरिया साड़ी खून से लथपथ थी और शरीर पर 33 गोलियों के निशान थे. सोनिया गांधी उन्हें लेकर आई थीं और बस इतना कह सकीं उन्हें गोली मार दी गई है.

डॉक्टरों ने की कोशिशें, लेकिन कोई उम्मीद नहीं बची

डॉक्टरों की टीम ने गोलियां निकालने की कोशिश की, जो ऑपरेशन थियेटर के फर्श पर गिरती रहीं, लेकिन कोई उम्मीद बाकी नहीं थी. इंदिरा का बी-नेगेटिव ब्लड ग्रुप मिलना मुश्किल था और अस्पताल में स्टॉक भी खत्म हो गया था.

हालांकि, इंदिरा गांधी को मेडिकल रूप से मृत घोषित कर दिया गया था, फिर भी उनकी मौत की आधिकारिक घोषणा चार घंटे तक टाल दी गई. क्यों? क्योंकि उस समय देश के राष्ट्रपति जैल सिंह विदेश में थे और राजीव गांधी चुनाव प्रचार में. राजनीतिक संकट और दंगे भड़कने के डर से डॉक्टरों को आदेश मिला कि प्रधानमंत्री की जान बचाने की कोशिश जारी रखें भले ही वो कोशिश सिर्फ दिखावे के लिए हो.

95 साल की उम्र में किया बड़ा खुलासा

डॉ. भार्गव कहती हैं हमारा काम था यह दिखाना कि हम उनकी जान बचा रहे हैं. इस दौरान दिल्ली में सिख विरोधी दंगे शुरू हो गए थे. डॉ. भार्गव ने एम्स के सिख कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बुलवाई और अपने घर को शरणार्थी केंद्र बना दिया. 95 वर्षीय डॉ. भार्गव की यह कहानी हमें याद दिलाती है कि इतिहास के कई पन्नों पर वो बातें दर्ज नहीं होतीं जो पर्दे के पीछे घटती हैं.

यह भी पढ़ें: ​Google और माइक्रोसॉफ्ट के CEO से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं वैभव तनेजा, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द
CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द
CBSE मुख्यालय पर NSUI का प्रदर्शन, OSM मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता की मांग
CBSE मुख्यालय पर NSUI का प्रदर्शन, OSM मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता की मांग
NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर्स पर हो सकती है पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती, NTA ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर्स पर हो सकती है पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती, NTA ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget