एक्सप्लोरर

गांव के मुकाबले शहरों में आंधी-बारिश में ज्यादा पेड़ क्यों गिर जाते हैं? ये है वजह

Tree Damage In Cities More Than Villages: अक्सर देखा गया है कि शहरों में आंधी-तूफान में पेड़ ज्यादा गिरते हैं, गांव की अपेक्षा. ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं.

बीते मंगलवार को दिल्ली में तेज बारिश और आंधी की वजह से बहुत सारे पेड़ गिर गए और कई क्षतिग्रस्त हो गए. इससे पहले दो मई को भी तेज आंधी तूफान में भी यही देखने को मिला था. वहीं बीच-बीच में भी आंधी और तेज बारिश की वजह से पेड़ टूट गए जिससे नुकसान झेलना पड़ा. आंधी और बारिश में पेड़ों के टूटने के ज्यादा मामले शहरों में ही क्यों देखने को मिलते हैं. इसका असर गांव में कम क्यों होता है और वहां पर कम पेड़ क्यों टूटते हैं. चलिए जानें. 

शहरों में ज्यादा क्यों गिरते हैं पेड़

रिपोर्ट्स की मानें तो शहरों में ज्यादा पेड़ गिरने का कारण उनकी कमजोर जड़ें होती हैं, जो कि सिर्फ सीमित जगह में बढ़ती है. शहरों में अक्सर पेड़ कंक्रीट, डामर या फिर अन्य सतहों के साथ लगाए जाते हैं, जिससे उनकी जड़ें जमीन में गहराई तक फैल नहीं पाती हैं और विकसित नहीं हो पाती हैं. इसके अलावा शहरों में अक्सर एक ही किस्म के पेड़ लगाए जाते हैं, जिससे कि वे आंधी के दौरान ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. पेड़ के आसपास कंक्रीट होने की वजह से पानी किनारों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाता है, इसलिए भी पेड़ कमजोर हो जाते हैं. 

शहरों में हवा का दबाव नहीं झेल पाते पेड़

विशेषज्ञों की मानें तो गुलमोहर जैसे पेड़ दीमक को जल्दी आकर्षित करते हैं, जो कि उनको खोखला बना देते हैं. यही वजह है कि ऐसे पेड़ आंधी और तेज बारिश में पहले गिर जाते हैं. इसीलिए सड़क के किनारे और सेंट्रल वर्ज पर पौधारोपण साइंटिफिक तरीके से किया जाना चाहिए. कई बार सड़कों पर एक ही तरह के पौधे लगा दिए जाते हैं. इससे पेड़ों की ऊंचाई एक जैसी हो जाती है. यही वजह है कि ऐसे पेड़ आंधी के समय हवा का दबाव नहीं झेल पाते हैं और गिर जाते हैं. अगर मिक्स वैरायटी के पेड़ लगाए जाएं तो इनके गिरने की संभावना कम रहती है.

गांव में पेड़ कम क्यों गिरते हैं

वहीं गांव में शहरों के मुकाबले कम पेड़ इसलिए गिरते हैं क्योंकि उनकी जड़ें मजबूत और स्थिर होती हैं. गांव के पेड़ जमीन के अंदर गहराई तक जाते हैं. जिससे वे हवा का दबाव बेहतर ढंग से सहन कर पाते हैं. इसके अलावा गांव की मिट्टी अक्सर शहर की तुलना में अच्छी होती है. यह पेड़ों को बचाने में मदद करती है. इसीलिए गांव के पेड़ जल्दी नहीं गिरते हैं शहरों की अपेक्षा. 

यह भी पढ़ें: नौतपा के नौ दिनों में नहीं पड़ी गर्मी तो क्या आ जाएगा जलजला? जान लीजिए इसका सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget