एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने एस जयशंकर से पूछे 3 सवाल, विदेश मंत्री को कहा 'जेजे', जानें इसका क्या है मतलब

विदेश मंत्री पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर नागपुर में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज जब देश एकजुट है, तब लोकसभा में विपक्ष के नेता ऐसी बचकानी बातें कर रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद से विपक्ष खासकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (23 मई, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए. विदेश मंत्री एस जयशंकर को राहुल गांधी ने 'जेजे' नाम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है. उन्होंने विदेश मंत्री से 3 सवाल पूछे.

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री से पूछे 3 सवाल
राहुल गांधी ने लिखा कि क्या जेजे बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ दिया गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? डोनाल्ड ट्रंप से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा? विपक्षी दल ने इससे पहले विदेश मंत्री को नए युग का जयचंद बताया था. इसे अक्सर गद्दार के पर्याय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. महाराजा जयचंद 12वीं सदी के राजपूत राजा थे. 

राहुल गांधी ने पहले जयशंकर से फिर से यह स्पष्ट करने के लिए कहा था कि क्या भारत ने पाकिस्तान को उसकी धरती पर आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाने के बारे में सूचित किया था और भारत के खोए फाइटर जेट के संदर्भ में इसका क्या मतलब था. 

'तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा'
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो स्पष्ट रूप से ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद का प्रारंभिक चरण है. तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

'कांग्रेस के लोग खुद पछता रहे होंगे कि उनके नेता ने ऐसी बचकानी बातें कहीं'
विदेश मंत्री पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर नागपुर में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज जब देश एकजुट है, तब लोकसभा में विपक्ष के नेता ऐसी बचकानी बातें कर रहे हैं. मुझे लगता है कि कांग्रेस के लोग खुद पछता रहे होंगे कि उनके नेता ने ऐसी बचकानी बातें कहीं. अगर हम किसी दूसरे देश के साथ युद्ध करते हैं या उनके एयरबेस पर हमला करने की बात करते हैं तो क्या हम उन्हें पहले से इसकी जानकारी देते हैं? 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दिन कहा था कि हम बदला लेंगे. इसका मतलब यह नहीं है कि हमने उन्हें बता दिया है कि हम क्या करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Selby Company Case: तुर्किए की कंपनी के खिलाफ क्यों लिया अचानक एक्शन? भारत सरकार ने कोर्ट में बताई पूरी बात, 'देश की सुरक्षा से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget