एक्सप्लोरर

घुसपैठियों के खिलाफ राज ठाकरे ने जारी किया वीडियो, उद्धव ठाकरे ने कहा, बालासाहेब की नीति का दूसरे श्रेय न लें

ट्विटर पर राज ठाकरे ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें घुसपैठियों की भगाने के लिए अभियान तेज करने की लोगों से अपील की. इस वीडियो के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, घुसपैठियों को भगाने की नीति बालासाहेब ठाकरे की थी बेवजह लोग इसका श्रेय ना लें.

मुंबई: महाराष्ट्र की बदलती राजनीति में राजठाकरे ने अपना नया भगवा झंडा जारी करने का बाद अब एक वीडियो जारी किया है. घुसपैठियों के खिलाफ जारी किए गए इस वीडियो में घसुपैठियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करने की अपील की गई है. ट्ववीट करके खुद राज ठाकरे ने एमएनएस पार्टी की तरफ से ये वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में देश के अंदर घर बनाकर बैठे घुसपैठियों के खिलाफ महामोर्चा खोलने की अपील की गई है.

एमएनएस की तरफ से जारी वीडियो में कहा गया है, ये लड़ाई है मुहल्ले में भारत विरोधी कारवाई करने वालों के खिलाफ, ये लड़ाई है देश को खोखला करने वालों को उखाड़कर फेंकने के लिए. जारी वीडियों में राजठाकरे अपनी आवाज में आह्वान कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में इन सबके अड्डे और मोहल्ले बन गए हैं जो आगे जाकर सबको तकलीफ देंगे. वीडियों में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों और पत्थरबाजों की भी तस्वीरें लगाई गई है. साथ ही राजठाकरे की तस्वीर के साथ ग्राफिक्स के जरिए लिखा गया है भारत मेरा देश है पाकिस्तानी घुसपैठियों का नहीं, उनको इस देश से बाहर करना है.

ट्विटर पर जारी किए गए इस वीडियो में महाराष्ट्र की जनता से आह्वान किया गया है, एमएनएस के नेतृत्व में नौ फरवरी को मुंबई में होने वाले महामोर्चा में सभी भारी तादाद शामिल हों. जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि राजठाकरे नौ फरवरी को होने वाले अपने महामोर्चे के साथ महाराष्ट्र में घर बना चुके घुसपैठियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं. मुंबई समेत उसके आसपास के शहरों में एमएनएस की तरफ से घुसपैठियों से एमएनएस स्टाइल में निपटने वाले पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो के शेयर करने के बाद माना जा रहा है राजठाकरे नए भगवा झंडे को अपनाने के बाद सबसे पहले घुसपैठियों को ही अपना मुद्दा बनाने वाले हैं. मनसे चीफ दूसरे राज्य के लोगों के बाद घुसपैठियों के मुद्दे पर अपनी राजनीति फिर से चमकाने जा रहे हैं. वहीं इसे देखते हुए शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि घुसपैठियों को भगाने की नीति बालासाहेब ठाकरे की है, बेवजह लोग इसका श्रेय न लें.

ये भी पढ़ें

प्रियंका ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही बीजेपी दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने सांसदों को दिए झुग्गियों में समय बिताने के निर्देश, 700 क्लस्टरों में चल रहा है संपर्क अभियान

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget