एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने सांसदों को दिए झुग्गियों में समय बिताने के निर्देश, 700 क्लस्टरों में चल रहा है संपर्क अभियान

बीजेपी के नेताओं की माने तो उन्हें जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. अगर बीजेपी इन वोटरों को अपनी तरफ लाने में सफल रही तो निश्चित रूप में दिल्ली में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है. क्योंकि अब तक सभी सर्वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर नुस्खा आजमा रही है. बीजेपी ने पहले ही जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा कर, दिल्ली के ऐसे लाखों वोटरों को रिझाने की कोशिश की है, जो आम आदमी पार्टी के लिए सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. इस गढ़ में सेंध लगाने की जिम्मेदारी बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव और सांसद डॉ अनिल जैन को सौंपी है. उनके नेतृत्व में पिछले 2 दिनों से भारतीय जनता पार्टी के 240 से ज्यादा सांसद दिल्ली के 700 क्लस्टरों में दिन-रात झुग्गी झोपड़ियों में संपर्क कर रहे हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं और विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी सरकार जो कहती है वह करती है.

बीजेपी ने अपने सांसदों को झुग्गियों में समय बिताने के निर्देश दिया है. बीजेपी की इस प्लानिंग का रियलिटी चेक करने के लिए एबीपी न्यूज की टीम आर के पुरम सेक्टर वन स्थित झुग्गियों में पहुंची. जहां उस समय बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन खुद लोगों से संपर्क कर रहे थे. हमने उनसे बात की और लोगों से भी बात की. जानने का प्रयास किया यह चुनाव झुग्गी झोपड़ी के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है.

डॉ अनिल जैन की मानें तो हमारी सरकार ने जहां झुग्गी वहीं मकान का नारा दिया है. अगर हमारी सरकार दिल्ली में आती है तो 1 साल के अंदर हम जहां पर झुग्गी है वहीं पर दो कमरों का फ्लैट मुहैया कराने का प्रबंध करेंगे, उस इलाके का विकास भी करेंगे. लोगों से संपर्क करते हुए डॉ जैन ने अपनी पार्टी की योजनाओं और भविष्य में उनकी पार्टी क्या क्या करेगी यह सब बताते हुए दिखाई पड़े. लोगों को पार्टी का पर्चा भी बांटते दिखे. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी एबीपी न्यूज़ ने बात की. ज्यादातर लोगों का यही मानना था कि हम सालों से इस गंदगी में रह रहे हैं. लेकिन कोई भी बदलाव होता नहीं दिखाई दिया.

दरअसल भारतीय जनता पार्टी को मालूम है की अर्बन एरिया में जो मिडिल क्लास और अपर क्लास है. वह पहले से ही उनके साथ है. लेकिन जो सबसे बड़ी कमजोरी है, वह झुग्गी और छोटी बस्तियां हैं. जहां पर आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जाती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने योजना तैयार की और इसके लिए दिल्ली के सभी 700 क्लस्टर में सीधे संपर्क की योजना बनाई. इसकी जिम्मेदारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन को सौंपी. उनके नेतृत्व में 240 सांसदों की एक टीम बनाई गई. जो इस समय दिल्ली के प्रत्येक झुग्गी क्लस्टर में घर-घर संपर्क में जुटे हुए हैं.

प्रियंका ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही बीजेपी दिल्ली चुनाव: CM केजरीवाल ने अमित शाह को दी बहस की चुनौती, कहा- कहीं भी, किसी भी मुद्दे पर कर लें बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget