एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में भी बढ़ रही है पीएम मोदी की लोकप्रियता, विश्व में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह सालों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान भारत ही नहीं दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है.

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों और इसके कारण अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के बावजूद इस बीमारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई है. कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर के नेताओं में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. एक सर्वे से ये बात सामने आई है. कुछ वक्त पहले तक पीएम मोदी की लोकप्रियता रेटिंग 80 फीसदी के उच्चतम स्तर पर थी और अब यह इसको भी पार कर 90 फीसदी पर पहुंच गई है. खास बात ये है कि पीएम की लोकप्रियता रेटिंग दुनिया के 2 सबसे ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन से भी ज्यादा है. कोरोना संकट से पहले थे ये हाल देश में मार्च के महीने में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए. उससे पहले फरवरी तक देश में अलग-अलग मुद्दों पर राजनीतिक उठा-पटक और आंदोलन जारी थे. पिछले साल नवंबर-दिसंबर से ही लगातार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ आंदोलन चल रहे थे. इस बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जेएनयू में हिंसा के कारण भी पीएम मोदी और केंद्र सरकार को जमकर घेरा गया. वहीं फरवरी के आखिरी सप्ताह में CAA के खिलाफ और समर्थन में विरोध-प्रदर्शन के कारण पूर्वोत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा हुई. उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत आए थे और केंद्र सरकार पर हिंसा के माहौल के बीच ट्रंप के स्वागत और कार्यक्रम में व्यस्त रहने को लेकर जमकर आलोचना हुई थी. क्यों बढ़ रही है पीएम मोदी की लोकप्रियता इन सबके बाद शुरू हुए कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार के ऐहतियातन उठाए गए कदमों ने देश में तेजी बीमारी को जल्दी से पैर पसारने के मौके नहीं दिए. इनके अलावा विदेशों में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए भी सरकार ने विशेष अभियान चलाया. ऐसे में सर्वे के परिणाम के मुताबिक, अगर देश में कोरोना वायरस को लेकर ऐसा ही मौहाल बना रहा, तो बीजेपी और पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ सकती है. पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ चले अभियान की वजह से मोदी की लोकप्रियता में तेजी देखी गई थी. हालांकि यहां खास बात ये भी है कि कोरोना संकट में दुनियाभर के लीडर्स की लोकप्रियता में उछाल देखा गया है. कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ लीडर्स के प्रति जनता का भरोसा भी बढ़ा है. उधर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारत को आत्मनिर्भर बनने के लिए 260 बिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज देश को उबारने के लिए काफी है. ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget