एक्सप्लोरर

भारत में पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले दोगुने होने का समय 13.6 दिन हुआ

कोरोना से निपटने में भारत की बेहतर रणनीति के कारण देश में 80 हजार मामले होने में 106 दिन का समय लगा जबकि ब्रिटेन, इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका जैसे देशों में यह संख्या होने में 44-66 दिन लगे.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले तीन दिनों में दोगुने होने का समय 13.6 दिन हो गया है जबकि पिछले 14 दिन में यह दर 11.5 दिन थी. देश में रविवार को कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि मृत्युदर गिरकर 3.1 प्रतिशत हो गई है और स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और यह 37.5 प्रतिशत हो गई है. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 106 दिन में 80 हजार पहुंच गई, जबकि ब्रिटेन, इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका में इस संख्या पर पहुंचने में 44 से 66 दिन लगे थे. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादर एवं नागर हवेली में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है. सिक्किम, नागालैंड, दमन और दीव, लक्षद्वीप में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है. कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन जरूरी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने रविवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की. एनडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन उपायों को और 14 दिन के लिए लागू किए जाने की जरूरत है. हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोरोना से निपटने में भारत की बेहतर रणनीति के कारण देश में 80 हजार मामले होने में 106 दिन का समय लगा जबकि ब्रिटेन, इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका जैसे देशों में यह संख्या होने में 44-66 दिन लगे. मुझे वास्तव में विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम महामारी के खिलाफ इस युद्ध को जीतेंगे.’’ सरकार की क्या-क्या तैयारी स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर विस्तार से बताते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि देश में अब 916 समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में 1,80,473 बिस्तर, 1,61,169 पृथक वार्ड और 19,304 आईसीयू हैं. कोविड-19 के लिए 2,044 समर्पित स्वास्थ्य केन्द्रों में 1,28,304 बिस्तर (1,17,775 पृथक बिस्तर और 10,529 आईसीयू बिस्तरों) के साथ 9,536 पृथक केन्द्र और 5,64,632 बिस्तरों के साथ 6,309 देखभाल केंद्र हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘इस वायरस से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसलिए एक दूसरे से रूबरू होते हुए ‘दो गज की दूरी’ सुनिश्चित की जानी चाहिए.’’ मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भोजन के लिए सावधानी बरतकर कोविड-19 को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है. उन्होंने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के महत्व पर भी जोर दिया जो स्व-मूल्यांकन में मदद करता है और कोविड-19 के मामलों की जानकारी प्रदान करता है. केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 90.22 लाख एन-95 मास्क और 53.98 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए हैं. ये भी पढ़ें- लॉकडाउन-4: रेड जोन में भी अब गैर जरूरी सामान की डिलिवरी कर सकेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां कोरोना संकट के बीच चक्रवात ‘अम्फान’ के खतरे का मुकाबला करने के लिए ओडिशा, बंगाल तैयार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget