एक्सप्लोरर

दिल्ली में Odd-Even नियम के साथ खोले जा सकते हैं बाजार, जानिए क्या रियायतें मिल सकती हैं?

दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में रियायतें दी जा सकती हैं. निजी ऑफिस में 50 फीसदी लोगों के साथ काम, ऑड-ईवन के साथ खोली जा सकती हैं दुकानें.

नई दिल्ली: लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो गया है. 54 दिनों के लॉकडाउन के बाद चौथे चरण में दिल्ली सरकार जनता को कई रियायतें दे सकती है. ऑड-ईवन नियम के साथ बाजार खोले जा सकते हैं ताकि एक समय में 50 फीसदी दुकानें ही खुलें. सोशल डिस्टेंसिंग के नियम पालन के साथ बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है. शर्तों के साथ टैक्सी सर्विस, ओला, उबर, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा साइकिल रिक्शा को इजाजत दी जा सकती है. दिल्ली सरकार की ओर से आज शाम गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं. वहीं रेस्टोरेंट और बेकरी होम डिलिवरी और टेक अवे के लिए खोले जा सकते हैं. प्ले ग्राउंड और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ खोले जा सकते हैं. 50 फीसदी वर्कफोर्स के साथ प्राइवेट दफ़्तर खोलने की इजाजत जा सकती है, अभी 33% की इजाजत है. हालांकि कंटेनमेंट जोन में सख्ती बनी रहेगी. नए दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया तो होगी कड़ी कार्रवाई केंद्र सरकार ने रविवार को 31 मई तक 14 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है. लेकिन साथ ही कहा है कि अगर नए दिशानिर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया गया तो भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. देशव्यापी लॉकडाउन पहली बार 21 दिनों के लिए 25 मार्च से लागू किया गया था और बाद में 15 अप्रैल और फिर 4 मई को इसे बढ़ाया गया. सरकार ने ये उपाय कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए हैं. यह चौथी बार है जब लॉकडाउन को देश में बढ़ाया गया है. हालांकि इस बार अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए सीमित वायरस संक्रामित क्षेत्रों में कुछ ढील दी गई है. गृह मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, "जो भी दिशानिर्देशों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियिम, 2005 और आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी." सरकार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी अधिकारी के कर्तव्य निर्वहन में या फिर केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों की अवहेलना करेगा, उसे एक वर्ष की जेल की सजा काटनी होगी या फिर जुर्माना देना होगा. ये भी पढ़ें- लॉकडाउन-4: रेड जोन में भी अब गैर जरूरी सामान की डिलिवरी कर सकेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां कोरोना संकट के बीच चक्रवात ‘अम्फान’ के खतरे का मुकाबला करने के लिए ओडिशा, बंगाल तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget