एक्सप्लोरर

अगस्त के मुकाबले सितंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुना बढ़े, कई इलाकों में 92 के पार पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं है. सितंबर में में पेट्रोल का दाम चार रुपये 81 पैसे बढ़ाया गया. जो अगस्त के मुकाबले दोगुने से अधिक है.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत हर रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिलहाल कीमतों पर नियंत्रण की भी उम्मीद नहीं दिख रही. यानी आने वाले दिनों में आम लोगों को और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी. आज की ही बात करें तो पेट्रोल की कीमत में नौ पैसे तो वहीं डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गई.

इस पूरे महीने (सितंबर) की बात करें तो करीब-करीब हर दिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. सितंबर में पेट्रोल का दाम चार रुपये 81 पैसे बढ़ाया गया. जो अगस्त के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है. अगस्त में एक लीटर पेट्रोल पर दो रुपये 21 पैसे का इजाफा किया गया था. वहीं जुलाई में 76 पैसे बढ़ाए गए थे.

एक सितंबर को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78 रुपये 68 पैसे थी. तो आज इसकी कीमत 83 रुपये 49 पैसे है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो शहर में आज एक लीटर 90 रुपये 75 पैसे की दर से बिक रहा है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में पेट्रोल 92 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है.

डीजल डीजल की कीमतों में भी जुलाई और अगस्त के मुकाबले सितंबर में अधिक बढ़ोतरी देखी गई. एक लीटर डीजल की कीमत पर सितंबर में चार रुपये 37 पैसे, अगस्त में दो रुपये 39 पैसे और जुलाई में 44 पैसे का इजाफा किया गया. आज दिल्ली में एक लीटर डीजल 74 रुपये 79 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है, जो पिछले चार साल का उच्चतम स्तर पर है. भारत में तेल का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम से तय होता है

अगर आप रेलवे से सफर करते हैं तो जानिए, सफर के दौरान आपके क्या-क्या हैं अधिकार

डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है. इसकी बड़ी वजह ट्रांसपोर्ट में डीजल का इस्तेमाल होना है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. साथ ही कांग्रेस की मांग है कि पेट्रोल डीजल पर लगने वाले टैक्स को मोदी सरकार कम करे और इसे जीएसटी के दायरे में लाये.

पार्टी का दावा है कि इस कदम से पेट्रोल-डीजल की कीमत करीब आधी हो जाएगी. कल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''साहेब (मोदी) का कमाल देखो. राफेल का घोटाला देखो. रुपये की टेढ़ी चाल देखो. तेल में उछाल देखो."

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: राहुल का मोदी पर हमला, कहा-, 'साहेब का कमाल देखो, तेल में उछाल देखो’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget