एक्सप्लोरर

अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया शुल्क, 4 रुपये तक हुआ महंगा

केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने दो रुपये से अधिक शुल्क बढ़ाए हैं.

भोपाल: केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर करों की वृद्धि के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की है. इस बढोतरी से राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपया 62 पैसा और डीजल 4 रुपया 59 पैसा महंगा हुआ है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 रुपये 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क, सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर लगाते हुए 2,800 करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था की है.

मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा, "शुक्रवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश का हिस्सा 2,677 करोड़ रुपये कम करने के बाद राज्य सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने का फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा." आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल 78 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर कम करने का वादा किया था. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो पटवारी ने कहा, ‘‘ चार दिन में प्रदेश का बजट पेश होना है. बजट की छपाई का काम शुरु हो चुका है. इस स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा जो अचानक प्रदेश के हिस्से की राशि में कमी की गई है उसकी हमें भरपाई करनी है.’’

केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई वृद्धि के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 4.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है. केन्द्र सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि जब यह कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों से जुड़ा है तो केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि क्यों की.

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि जयपुर में पेट्रोल के दाम कुल मिलाकर 4.62 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. पहले जो दाम 71.15 रुपये था वह अब 75.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बगई के अनुसार इसी तरह जयपुर में डीजल 4.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. डीजल जो कल तक 66.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अब 71.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली की कीमत दिल्ली की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 72 रुपये 96 पैसे प्रति लीटर और डीजल 66 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. बजट में सेस की घोषणा और उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने से पहले दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70 रुपये 51 पैसे और डीजल की कीमत 64 रुपये 33 पैसे थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget