एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में होने वाली बैठक की तारीख तय, संयोजक पद पर हो सकता है फैसला

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी दलों की इससे पहले पटना और बेंगलुरु में बैठक हुई थी. बेंगलुरु की मीटिंग में 26 दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखने की घोषणा की थी.

Opposition Parties Mumbai Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) की अगली बैठक की तारीख तय हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुंबई (Mumbai) में होने वाली ये बैठक 25 और 26 अगस्त को होगी. पटना (Patna) और बेंगलुरु (Bengaluru) के बाद विपक्षी गठबंधन की ये तीसरी बैठक है जिसमें संयोजक के अलावा कई अहम फैसले होंगे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को चुनौती देने के मकसद से 26 दलों ने महागठबंधन किया है. 

इस गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) रखा गया है. विपक्षी दलों की सबसे पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. इस बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की थी. इस बैठक के बाद इन विपक्षी दलों ने साथ में चुनाव लड़ने की बात कही थी. 

बेंगलुरु में हुई थी विपक्ष की आखिरी बैठक

इसके बाद विपक्षी दलों की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ने की थी. बेंगलुरु की बैठक में विपक्षी दलों ने घोषणा की थी कि उनके गठबंधन को इंडिया (INDIA) कहा जाएगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये ऐलान करते हुए कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में इंडिया और बीजेप के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच मुकाबला होगा. 

"एनडीए और इंडिया में मुकाबला"

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अब लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है, पीएम मोदी का मुकाबला इंडिया से होगा और सबको पता है कि जब कोई इंडिया के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होती है. मल्लिकार्जुन खरगे ने दूसरी बैठक के बाद बताया था कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी. 

संयोजक के नाम पर हो सकता है फैसला

खरगे ने साथ ही ये भी कहा था कि अगली बैठक में समन्वय समिति बनाई जाएगी जो संयोजक का नाम तय करेगी. विपक्ष का कहना है कि इन बैठकों का उद्देश्य विपक्षी एकता बनाना और 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी से मुकाबला करने के लिए रणनीति तय करना है. 

ये नेता हुए थे बैठक में शामिल 

इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल हुए थे.

इनके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- 

ABP C Voter Survey: राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज? सर्वे में जानें कांग्रेस-बीजेपी से जुड़े हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget